यह है हुसैनाबाद ट्रस्ट का हाल, जिसके चेयरमैन हैं ज़िलाधिकारी! हुसैनाबाद इलाक़े में जगह-जगह हुसैनाबाद ट्रस्ट की सम्पत्ति बताने वाले बोर्ड लगे हैं। इन बोर्डों पर सम्पत्ति को कहीं संम्पत्ती, तो कहीं सम्पत्ती लिखा गया है। इलाक़े में हुए सौन्द्रीयकरण की प्रगति की जानकारी लेने अक्सर अधिकारी दौरा करते रहते हैं, लेकिन ग़लत बोर्डों को देखकर लगता है कि शायद उनकी नज़र बोर्ड की भाषाई त्रुटि पर नही गई। फ़ोटो आज़म हुसैन








