Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    मैं अपने किरदार को चुनौती के रूप में लेना पसंद करता हूँ: दर्पण श्रीवास्तव

    ShagunBy ShagunJanuary 2, 2021 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 666

    लोकप्रिय कलाकार दर्पण श्रीवास्तव एण्डटीवी के नये शो ‘येशु’ में किंग हेरोड की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। एक बेबाक बातचीत में अभिनेता ने बताया कि उन्हें यह रोल कैसे मिला, इसके लिये वे क्या तैयारियाँ कर रहे हैं और इस शो को दर्शकों से मिलने वाली प्रतिक्रिया का वे कितनी उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

    आप अभिनय की दुनिया में कैसे आये? क्या यह पेशा आपकी पहली पसंद था?

    वास्तव में अभिनय करना मेरा पहला कॅरियर आप्शन नहीं था; मैं शुरूआत में प्रोड्यूसर बनना चाहता था। जब मैंने असिस्टेन्ट डायरेक्टर के तौर पर शुरूआत की, तो मुझे याद है कि मैं सोचता था कि एक्टर का काम कभी खत्म नहीं होता है। जब मैंने प्रयोग के तौर पर अभिनय की शुरूआत की, तो वह मेरे लिये एक सुखद आश्चर्य था और मैं अपनी भूमिकाओं और किरदारों के साथ इतना सहज हो गया कि मैंने अभिनय ही करने का फैसला कर लिया। अब तक, मैंने जो भी भूमिकाएं की हैं, मैं उनसे संतुष्ट हूँ और येशु के लिये, मैं बहुत रोमांचित हूँ और अपने किरदार राजा हेरोड की बारीकियों में ढलने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ।

    अभिनय के साथ आपका अनुभव कैसा रहा?

    मेरा अनुभव बहुत संतोषजनक और इनाम मिलने जैसा रहा है। मैं भाग्यशाली हूँ कि मैंने कई शोज और फिल्मों में काम किया है, जिससे मुझे प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास मिला है। अभिनय ने मेरे व्यक्तित्व को कई आयाम दिये हैं और मेरी पूरी यात्रा सुखद रही है। मेरा सौभाग्य है कि मैंने इस इंडस्ट्री में अपने लिये एक मुकाम बनाया है, जहाँ लोग मुझे पहचानते हैं और मेरे काम की तारीफ करते हैं।

    आपको यह भूमिका कैसे मिली? इसके लिये आपको आडिशन के कितने राउंड्स से गुजरना पड़ा?

    आज की महामारी की स्थिति को देखते हुए, यह एक वर्चुअल ऑडिशन था। मुझसे इस भूमिका के ऑडिशन के लिए सीधे तौर पर प्रोडक्शन द्वारा संपर्क किया गया था। इस किरदार का मुझे एक छोटा सा ब्रीफ दिया गया था जिसने मुझे काफी उत्साहित कर दिया था, और ऑडिशन देने के बाद, लगभग तुरंत ही मुझे यह भूमिका मिल गई। इस तरह के शो और भूमिकाएं किसी के पास आसानी से नहीं आती। मैं बहुत आभारी और खुश हूं कि सब कुछ सही तरह से हुआ। मैं येशु का हिस्सा बनकर बहुत ही खुश हूं और दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

    इस शो में अपनी भूमिका के बारे में बताइए?

    मैं डरावने राजा हेरोड की भूमिका निभा रहा हूं, जो शो में एक महत्वपूर्ण विरोधी है। वह एक क्रूर और अन्यायपूर्ण रोमन सम्राट के रूप में बदनाम है। वह इस शो में अपनी प्रजा पर अपना गुस्सा निकालने के लिए तैयार रहता है। वह एक स्वार्थी और ऐयाश राजा है, जो केवल अपने हित की सोचता है। वह लोगों से आदर पाकर नहीं, बल्कि उन्हें डराकर राज करता है। उस पर शैतान, यानि बुरी ताकत का प्रभाव है और वह उसी हिसाब से काम करता है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं इस भूमिका के साथ पूरा न्याय कर पाउं। मुझे अनूठी और दिलचस्प भूमिकाओं को निभाते हुए खुद को चुनौती देना बहुत पसंद है। अरविंद बब्बल सर के साथ काम करना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है, उनके दिमाग में हमेशा एक विचार रहता है, मैं उसके महत्व को बखूबी समझता हूं। हमने अभी शूटिंग शुरू की है और अब तक मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है, मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि आगे मेरा किरदार कैसे बदलता है।

    इस भूमिका में खुद को ढालने के लिए क्या आपको किसी खास तैयारी से गुजरना पड़ा?

    अनुभव के साथ, मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं कि मैंने अतीत में कई अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं, जिन्होंने मुझे राजा हेरोड की भूमिका को निभाने के लिए आश्वस्त होने की अनुमति दी। मैं किसी कठिन तैयारी से नहीं गुजरा हूं, लेकिन जब मैं स्क्रिप्ट पढ़ रहा था, तो उस समय मुझे इस कहानी की और इस किरदार की गहराई समझ आई और मुझे ये समझ आया कि मुझसे क्या उम्मीद की जा रही थी। वो कहते हैं न डायरेक्टर का एक्टर मैं वही हूं, जैसा कि मुझे बोला गया था मैं वही कर रहा हूं। मेरे लिए किसी भी एक भूमिका और पूरी तरह से उसकी विशेषताओं में ढलना आसान है। मैं मेरे किरदार पर अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

    इसकी कहानी असल में क्या है? इस शो और दर्शकों से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं?

    ‘येशु’ विशेष रूप से परोपकारी एक बच्चे की कहानी है, जो सिर्फ अच्छाई करना चाहता है और अपने आसपास खुशियां फैलाता है। सभी के लिए उसका प्यार और करुणा उन बुरी, शैतानी शक्तियों के लिये बिल्कुल विपरीत हैं, जो उनके जन्म और बचपन के दौरान मौजूद थीं। अपनेे परिवार और समाज पर होने वाले अत्याचारों ने उन्हें काफी प्रभावित किया। दूसरों की मदद करने और उनके दर्द को कम करने की कोशिश अक्सर उन्हें उस राह पर ले जाती थी, जहां वह निश्चित रूप से आहत होते थे और न सिर्फ उत्पीड़कों बल्कि एक बड़ी संख्या में लोगों द्वारा भी उनकी निंदा की जाती थी। लेकिन आखिरकार ये चीजें भी उन्हें उनके रास्ते पर चलने से नहीं रोक पाईं। यह कहानी अच्छाई बनाम बुराई के बीच की सिर्फ एक आदर्श कहानी ही नहीं है, बल्कि यह येशु और उनकी समर्थक एवं मार्गदर्शक बनीं उनकी मां के बीच के खूबसूरत रिश्ते को भी दर्शाता है। येशु हिन्दी के सामान्य मनोरंजन चैनल के क्षेत्र में एण्डटीवी द्वारा पहली बार दिखाई जा रही एक अनकही और अनसुनी कहानी है, जिसका काॅन्सेप्ट पूरी तरह नया और अलग है। मैं इस शो के बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूँ, जिनमें कई अन्य महान कलाकार शामिल हैं। मुझे यकीन है कि यह शो दर्शकों के दिल को छूएगा और वे इसे स्वीकार करने के साथ-साथ इसकी तारीफ भी करेंगे। हम सभी बहुत उत्साहित हैं और अपने दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

    #&TV
    Shagun

    Keep Reading

    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Saad Lamjarred and Shehnaaz Gill Team Up! Poster for New Song ‘Bezaaf’ Released

    साद लामजारेड और शहनाज़ गिल की जोड़ी तैयार! नया गाना ‘बेज़ाफ़’ का पोस्टर रिलीज़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading