Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    शाम पांच बजे बहुत सारे घंटाघर, जगह-जगह शाहीनबाग

    By March 23, 2020Updated:March 23, 2020 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 570

    तेज़ ध्वनि के साथ सड़कों पर इकट्ठा भीड़ ने हांका लगाकर कोरोना को भगाया

    नवेद शिकोह

    22 मार्च का दिन कुछ ख़ास था। वायरस को भगाने के लिए एकजुट देश पर गर्व हो रहा था। अपवाद स्वरूप देश के कुल दो ठिकानों पर ही भीड़ बाकी थी। दिल्ली के शाहीनबाग में और लखनऊ के घंटाघर में। ये भीड़ कोराना से बचाव की हम सब की कोशिश को मुंह चिढ़ा रही थी। देश इन पर क्रोधित था। शाहीनबाग और और घंटाघर पर बैठी भीड़ को हम प्रदर्शनकारी नही भारती समाज का संकमण मान रहे थे। इस अपवाद को छोड़ दीजिए तो 22 मार्च जनता कर्फ्यू के दिन पांच बजे से पहले हमें भारतीय अनुशासन पर गर्व हो रहा था। लग रहा था कि हम कोराना के खिलाफ जंग जीत जायेंगे।

    दिन भर के जनता कर्फ्यू के बाद पांच बजा। इटली की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अमल हुआ। मोदी ने कोरोना से लड़ रहे इटली की तर्ज पर भारतीयों जनता से दो गुजायिशें की थी। एक जनता कर्फ्यू का पालन करना। दूसरा कोरोना सेनानियों को प्रोत्साहित करना। उन्होंने राष्ट्र के नाम संदेश मे देशवासियों से कहा था कि जान पर खेल कर कोरोना से लड़ने वालों के प्रोत्साहन और धन्यवाद के शाम पांच बजे अपने-अपने घरों से तालियां और थालियां बजाइयेगा। देश ने प्रधानमंत्री के आह्वान को सिर आंखों पर लिया। अपने-अपने घरों के दरवाजे, खिड़कियों और छतों पर पर प्रोत्साहन रूपी तालियां,, थालियां बजाया बजाकर देश ने कोरोना वायरस से लड़ने में एकजुटता की दलील दी।। डाक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ.. जरुरी सामान के डिलेवरी मैंन.. पत्रकार… पुलिस… इत्यादि का हौसला बढ़ाने के लिए देश के करोड़ों लोगों ने जब अपनी छतों.. दरवाजों..खिड़कियों से तालिया़-थालियां बजानी शुरु कीं तो लगा का हमारी एकजुटता, प्रोत्साहन और हौसला हमें ये जंग जीतने में कामयाब बना देगा।

    पांच बजे का समय हमें अहसास दिला ही रहा था कि हमारा हौसला और अनुशासन हमें संकट के समय से निकाल देगा, किंतु इसी समय देश के कुछ अकल के अंधों ने सब गुड़ गोबर कर दिया। ना जाने ये अक़ल के अंधे किस अति अत्साह में थे कि इनका दिमागी लॉकडाउन हो गया। देश के तमाम हिस्सों से ये खबरें और तस्वीरें सामने आने लगीं कि हजारों जगह से लोग झुंड, भीड़ या जुलूस की शक्ल में तालिया.. थालियां… घंटे.. शंख..ढोलक, डिब्बे, पटाखे, ड्रम.. इत्यादि बजाते हुए सड़कों पर उतर आये। यानी कोराना महामारी के खिलाफ 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में देशभर के लोगों की तपस्या को शाम पांच बजे ही इन अंधबुद्धि लोगों ने भंग कर दिया। हमने भीड़ से बचने का संकल्प लिया था। सोशल डिस्टेंस बनाना था। इसलिए ही हमें जनता कर्फ्यू के दिन दिल्ली के शाहीनबाग और लखनऊ के घंटाघर में धरने पर बैठी प्रदर्शनकारी औरतों पर एतराज था। लोकतंत्र में धरना देने या किसी सरकार के किसी भी फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने का हर किसी को हक़ है। यदि धरने या प्रदर्शन के आयोजन से आम जनता को परेशानी नहीं हो रही है तो कोई जीवनभर भी धरना दे तो भी उसे असंवैधानिक या गलत नहीं कहा जा सकता।

    किंतु महामारी फैलने के खतरे के दौरान जिंन्दगी बचाने के लिए दुनिया भर में सोशल डिस्टेंस कायम किया जा रहा है। झुंड बनाने/ग्रुप में रहने और भीड़ लगाने पर पाबंदियां लगाई जा रही है ऐसे में शाहीनबाग और घंटाघर के धरने को नाजायज, असंवैधानिक और मानवता के खिलाफ ही कहा जायेगा। कहा भी गया। लेकिन दुख तब हुआ जब शाहीनबाग और घंटाघर की तरह देश के हजारों जगहों पर भीड़ के मंजर दिखे।

    अब जब हम विश्यशक्ति बनने की बात कर रहे हैं.. विश्वगुरु बनने की बात कर रहे हैं, पांच टिलियन डालर इकॉनमी की बात कर रहे हैं, ऐसे में सड़कों पर निकली इस भीड़ ने हमारी आशाओं को भ्रम साबित कर दिया।

    घंटे.. घड़ियाल, शंख.. ड्रम.. ताली..थाली.. पटाखें…बम…और टीन की बड़ी चादरों को बजाते-बजाते सड़कों पर निकली तमाम तस्वीरें ये दलीलें दे रही है कि हमारे ऐसे देशवासियों की शायद ये मंशा थी कि हम सब भीड़ इकट्ठा कर एक साथ टीन, घंटे, थाली, शंख, ढोलक, बाल्टी, थाली.. इत्यादि बजायेंगे तो कोराना ये शोर सुनकर डर के मारे भाग जायेगा।
    रो लीजिए ये सब सुनकर। अभी आपको और रोना है।

    और तो और देश की इस जाहिल जनता को छोड़िये। जनता कर्फ्यू के दौरान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में जो इस तरह की जेहालत का मुजाहिरा ( प्रदर्शन) हुआ उसमें नौकरशाह भी शामिल थे। कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें पीलीभीत के जिलाधिकारी, एसपी और तमाम अफसर ऐसे जुलूस में शामिल हैं जो जुलूस हांका लगाने वाले जुलूस जैसे लग रहे हैं। पुराने ज़माने में जब शेर जंगल से निकल के इंसानी आबादी में घुस आता था तब लोग इकट्ठा होकर तेज ध्वनि वाली चीजें बजाते थे, ताकि शेर डर कर भाग जाये.. जंगल चला जाये।

    वैसे ही हांका लगाकर कोरोना को भगाने की कोशिश में अफसरों का शामिल होना हमें रुला रहा है। अब कैसे कहें कि जब अमेरिका, चीन और इटली जैसे देश कोरोना वायरस से लड़ने में पस्त हुए जा रहे हैं तो हम इस तरह हांका लगाकर कैसे कोरोना को भगा देंगे !!!!

    डिस्ट्रिक मैजिस्ट्रेट पीलीभीत ने किया खबर का खंडन:

    मीडिया खबर खंडन: ज़िलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जुलूस नहीं निकाला गया। कुछ जनता चूकि बाहर आ गयी थी अतः भावनात्मक जुड़ाव के द्वारा वहाँ से हटाया गया। चूँकि बल प्रयोग व्यावहारिक नहीं था।मात्र एकतरफ़ा खबर से भ्रामक खबर चलायी गयी है।प्रमाण के रूप में मीडिया बाइट संलग्न है

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading