Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कोरोना अगर गावों में फ़ैला तो बहुत ख़तरनाक स्थिति हो सकती है: सचिन पायलट

    ShagunBy ShagunJune 9, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 526

    कोरोना संक्रमण के गावों में फैलने की आशंका पर बोलें राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट: स्थिति भयानक संकेत दे रही है 

    राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले आने थम नहीं रहे हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद दस हज़ार तीन सौ छत्तीस तक पहुंच गई है। वहीं, इस बीमारी से अब तक 234 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने न्यूज़18 इंडिया से कहा की अभी तक अधिकांश संक्रमण शहरों तक सीमित रहे हैं और इसे गाँवों में फैलने से रोकना होगा।

    गावों में अगर कोरोना वायरस फैल जाएगा तो ख़तरनाक स्थिति पैदा हो सकती है। मैं समझता हूँ वहाँ पर हमारा स्वास्थ्य संबंधी ढाँचा इतना पुख़्ता नही है कि हम इतने बड़े भार को सहन कर पायेगा। इसलिए हर कीमत पर हमें इसे सीमित करना पड़ेगा। उसके लिए जो भी कदम आवश्यक होगा हम उठाएँगे। उन्होने बताया कि उनकी सरकार हमेशा स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का पालन करती है लेकिन राज्य विशिष्ट राह से वो कामयाबी पा सकते हैं और यही सोच केंद्र सरकार को भी रखनी चाहिए ।

    धीरे.धीरे अर्थव्यवस्था वापस पटरी पर आ रही है लेकिन कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सचिन पायलट के अनुसार पूरे देश में लगे लॉकडाउन का सब काफ़ी हद तक लाभ ले चुके हैं और अब ज़रूरत है की दोबारा से आर्थिक गतिविधियों को चालू किया जाए क्योंकि लॉकडाउन की जो कीमत चुकानी पड़ रही है वो बहुत ज़्यादा है। भारत के राजस्थान में भी जो हमारी मृत्यु दर है वो बहुत कम है इसीलिए एतिहात बरतते हुए जो हमारे कंटेनमेंट ज़ोन है।

    रेड ज़ोन्स है और जहाँ कर्फ्यू लगा हुआ है वहाँ पर हमें बड़ी सतर्कता का पालन करना चाहिए। लेकिन जो बाकी इलाक़े हैं। वहाँ राज्य सरकारों को छूट मिलनी चाहिए कि वो आर्थिक गतिविधियों एवं फैक्ट्री कारखाने दोबारा चालू करें क्योंकि लोगों की अर्थव्यवस्था को वापस लाने के लिए आज जो माँग है हमें वो नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए , लेकिन एतिहाद बरतना पड़ेंगा क्योंकि जब तक इसका टीका या दवाई का अविष्कार नहीं होता तब तक हम अपने जीवन को आगे कैसे बढ़ाएँ इस पर मुझे लगता है की देश पेर मोटी.मोटी आम राए बन चुकी है।

    राजस्थान वो प्रदेश है जो कोरोना के मामले में लगातार शीर्ष पाँच राज्यों में बना हुआ है। उप.मुख्यमंत्री के अनुसार अगर कोई राज्य सरकार टेस्ट करना ही बंद कर दे तो नये संक्रमण आएँगे ही नहीं सामने। हम लगातार टेस्ट कर रहे है। हमारा यही लक्ष्य है की हम 25000 टेस्ट प्रतिदिन करें। जहाँ हमारी क्षमता शून्य थी उसको हम 25ए000 तक लेकर आ रहे है। ये एक बहुत बड़ा कदम है और हम ये जितना टेस्ट कर करके आइसोलेट करके ट्रीट करेंगे उतना ही हम इस बीमारी से कामयाबी पा सकते हैं क्योंकि लॉकडाउन से हम इलाज नहीं ढूँढ रहे हैं। हम सिर्फ़ पोस्टपोन कर रहे हैं।

    उन्होने बताया की कोरोना से घबराने की ज़रूरत नहीं है। उनके अनुसार राजस्थान में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर है और जो डबलिंग का टाइम है वो भी राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर है। यह बात सच है की ये संक्रमण बढ़ रहा है। नंबर बढ़ रहे हैं लेकिन मोटे तौर पर स्थिति हम नियंत्रण में कर पा रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    क्रूर नियति के बीच हमारी क्रूरता और उम्मीद की कुछ किरणें

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading