Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    क़िस्मत हो तो तब्लीगी जमात वालों जैसी !

    By March 31, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582

    मरकज़ की फंडिंग करने वाले खाड़ी देशों के मालदार शेख़ों से भारत की दोस्ती बनी तुष्टिकरण की देन

    • नवेद शिकोह

    संकट के इस समय में सब को एक नज़रिए से देखना चाहिए है। चाहे जो भी हो, ज़िंदगी सबकी क़ीमती है। लेकिन यहां अब ये नजरिया बदल गया है। देश भर में तबलीगी जमात से जुड़े लोग विशिष्ट दर्जे के हो गये हैं। ढूंढ- ढूंढकर इनकी जांच इनकी ज़िंदगी की रक्षा की चौकीदारी करेगी। देश के जिन-जिन ठिकानों में मरकज़ के लोग मुस्लिम समाज में इस्लाम की हिदायतों की जागरुकता फैलाने गये वो लोग भी जांच का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। जबकि जनता कर्फ्यू से लेकर सख्त लॉकडाउन का जब से सिलसिला शुरु हुआ है तब से देश के कोने-कोने में भीड़ लगने के रिकार्ड क़ायम हो गये है। किसी एक भीड़ समूह की भी जांच होती तो नतीजे काफी गंभीर और सतर्क करने वाले ही होते।

     

    दिल्ली में तबलीगी जमात के हेड ऑफिस मरकज़ में हमेशा की तरह विदेशी लोगों के आने का तांता लगा रहा। हमेशा की तरह यहां बड़ी तादाद में लोगों का प्रवास था। इस्लाम की हिदायतों के प्रति भारतीय मुसलमानों को जागरूक करने के लिए दर्जनों देशों से उलमा भारत आ रहे थे। इन पर ना तो भारतीय खुफिया तंत्र की नजर थी, ना गृहविभाग इन्हें लेकर सतर्क था, ना विदेश मंत्रालय कोई सुध ले रहा था और ना ही दिल्ली सरकार ने इनकी आमदरफ्त को लेकर कोई गंभीरता दिखाई। सब क्यों सोये हुए थे, इस बात पर अब चर्चा ये हो रही है कि तबलीगी जमातें चलाने वाले मरकज की फंडिंग खाड़ी देशों के किंग/शेख करते हैं। लगभग पिछले एक वर्ष के दौरान इन शेखों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद अच्छे रिश्ते स्थापित हो रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने खाड़ी देशों के कई दौरे किये थे, इसी क्रम में यूनाइटेड अरब अमीरात के किंग/शेख भारत यात्रा पर भी आये थे।

     

    बताया जाता है कि मरकज खाड़ी देशों के शेखों द्वारा वित्तपोषित है इसलिए मरकज के मिशन तबलीग को अंजाम देने के लिए विदेशों से आने वाले उलमा और मुस्लिम स्कॉलर भारत बिना रोकटोक आते रहे। जब भारत में कोरोना वायरस जड़ जमाने लगा और यहां की सरकार अंततः जागी और तमाम सख्त कदम उठाये गये तब भी भीड़ इकट्ठा रखने वाले मरकज पर निगरानी नहीं रखी गयी। जबकि जनहित में पिछले करीब एक महीने से मस्जिदों में इकट्ठा होकर जमात में नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस दौरान यदि कहीं मस्जिद में जमात के साथ नमाज पढ़ी गयी तो पुलिस नमाजियों पर लाठियां बरसा रही थी। जनहित में पुलिस के इस सख्त कदम की मुस्लिम समाज भी खूब सराहना करता रहा। किंतु दिल्ली स्थित मरकज की आफिशियल (सरकारी कागजों में भी दर्ज) गतिवियां जो हमेशा ही विदेशी लोगों के साथ जमावड़े पर आधारित हैं, इन्हें खाली करने का या यहां आने वाले विदेशी लोगों की जांच करने की.. या इन पर निगरनी रखने की ज़हमत भी नहीं की गई।

     

    गौरतलब है कि दुनिया के जो ज्यादातर देश कोरोना वायरस की जद में आये वो इस वायरस से अंजान थे। क्योंकि इन देशों में वायरस ने तब प्रवेश किया जब तक चाइना वायरस की उत्पत्ति को छिपाये बैठा था।

    किंतु हमारे देश भारत में भीषण लापरवाही हुई। जब चाइना इस मुसीबात के खतरे की घोषणा कर चुका था और अन्य देशों में इसका फैलाव शुरु हो चुका था, तब भी हम सोते रहे। जब ये जानलेवा वायरस अन्न देशों में दस्तक दे चुका था उसके बाद पिछले ढाई महीने बाद तक बिना जांच पड़ताड़ के विदेश से हजारों लोग आते रहे। यदि विदेश से भारत आने वालों के सिलसिले को सख्त किये जाने का फैसला कर दिया जाता तो भारत में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा नहीं हो पाती। क्योंकि उनके आने से महीना भर पहले ही अमेरिकी जासूसों और सुरक्षा अधिकारो़ ने दिल्ली, आगरा, गुजरात और भारत के अन्य ठिकानों पर डेरा डाल दिया था। भारत ट्रंप की मेहमाननवाजी में उलझा था। जेएनयू, जामिया मीलिया इस्लामिया का विवाद, दिल्ली का चुनाव, शाहीनबाग का मसला, फिर दिल्ली के दंगे.. फिर मध्य प्रदेश सरकार की अस्थिरता और फिर एमपी में सरकार बनना ( ये सरकार प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के एक दिन पहले बनी) इन गतिविधियों में भारत उलझा था। और कमज़ोर चौकीदारी का फायदा उठाकर कोरोना वायरस विदेश से आने वाले लोगों के जरिये भारत में प्रवेश कर रहा था।

    कोरोना की दस्तक के बाद आम लोगों को तो छोड़िये, बड़ी-बड़ी हस्तियां डरी हुयी हैं। छींकते-खासते हर किसी की जांच नहीं हो पा रही है। ज़रुरत के हिसाब से दस प्रतिशत जांच किट तक मोहय्या नहीं है।

    तमाम लोग चाहते हैं कि उनकी जांच हो जाये ताकि उन्हें इतमिनान हो जाये। लेकिन हर आम भारतीय नागरिकों के लिए फिलहाल जांच का इंतजाम नहीं है। फिलहाल अब तबलीग़ी जमात़ो के कनेक्शन वालों को जांच का लाभ नसीब ज़रूर होगा।

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading