कभी मिल तो तुझको बताएं हम,
तुझे इस तरह से सताएं हम ।
तेरा इश्क़ तुझसे छीन कर,
तुझे मय पिला कर रुलाएं हम ।।
तुझे दर्द दूं , तू ना सह सके,
तुझे दूं जुबां, तू ना कह सके ,,
तुझे दूं मकान, तू ना रह सके,,,
तुझे मुश्किलों में घेर के, मैं कोई ऐसा रास्ता निकाल दूं।
- पूजा भारद्वाज







