नई दिल्ली,27 जुलाई 2019: उमस और गर्मी से बचना है तो इलेट्रिक कूल जैकेट पहनिए! है गर्मी नहीं लगेगी! है न कमाल की बात। बता दें कि गर्मियों के मौसम में आपको कूल रखने के लिए मकीटा फैन जैकेट आई है। कम्पनी का दावा है कि बैटरी से लैस जैकेट में दो पंखे लगाए गए हैं, जिससे इस जैकेट को पहनने वाले के शरीर में हवा पूरी तरह घूमेगी। यह जैकेट आप कहीं भी जाते हुए पहन सकते हैं, जिससे कितना भी गर्म मौसम हो, आपको गर्मी नहीं लगेगी। इससे आपके शरीर का तापमान भी कम रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रिटेन की फ्रीलान्स जर्नलिस्ट एंटोनिया होयले ने एक लेख में गर्मियों में शरीर को राहत पहुंचाने वाले उपाय के बारे में बताया है। सोते समय आरामदायक नींद के लिए वह फ्रिज के ठंडे पानी को हॉट बॉटल में रखकर सोने का सुझाव देती है। लेख में गर्मी के मौसम में पालतू पशुओं की देखभाल के टिप्स भी शेयर किए हैं। लेख में बताया गया है कि आने वाले समय में ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को देखते हुए इस तरह की जैकेट की मांग पब्लिक में बढ़ेगी। यूरोप में इसकी मांग बढ़ेगी।
आइस स्लिपर्स भी कमाल है:
गर्मियों में साधारण जूते और चप्पल पहनने की जगह लेख में आइस स्लिपर्स पहनने की सलाह दी गई हैं। महाबिस फ्लो स्लिपर्स पहनने से आपके पसीने में डूबे पांव को बिना किसी रुकावट के ठंडी हवा मिलेगी। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे आप घर के बाहर और भीतर पहन सकते हैं। गर्मियों में तत्काल राहत देने वाले कोल्ड स्लिपर्स का प्रयोग करने की भी सलाह दी गई है। कॉन्टूर जैल टेक्नोलॉजी स्लिपर्स को ठंडा बनाए रखती है।






