गोवा, 23 नवंबर। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने IFFI के 56वें संस्करण के साथ चल रहे WAVES फिल्म बाज़ार 2025 में शानदार उपस्थिति दर्ज की। डॉ. एल. मुरुगन (राज्य मंत्री, I&B) और संजय जाजू (सचिव, I&B) ने इम्पा पवेलियन का उद्घाटन किया। अभिनेता मनोज जोशी ने भी समारोह में शिरकत की।
प्रेसिडेंट अभय सिन्हा के नेतृत्व में सुषमा शिरोमणी, सुरेन्द्र “टीनू” वर्मा, अतुल पटेल, निशांत उज्ज्वल और यूसुफ शेख सहित इम्पा टीम मौजूद रही।

पवेलियन में सदस्यों की नई परियोजनाएं प्रदर्शित की गईं, जिनमें
• ब्लाइंड गेम
• गनमास्टर जी 9
• स्वेट पैंट्स
• ज़िद्दी जट्ट
• दामिनी 2.0
• कंट्रोल
• अजब टार्ज़न नी गजब कहानी
• जीवी आदि शामिल हैं।
20-24 नवंबर तक चलने वाले इस बाज़ार में इम्पा को-प्रोडक्शन के अवसर तलाशेगा और भारतीय सिनेमा की नई कहानियों को वैश्विक मंच देगा। अभय सिन्हा ने कहा, “हम अपने सदस्यों की क्रिएटिविटी और सिनेमा के जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं। यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।”






