पुलिस ने किया गिरफ्तार : आर्थिक तंगी के कारण ह्वांग बच्चे का पालन-पोषण करने में रही विफल
अपने जिगर के टुकड़े के लिए ऐसा करते हुए माँ का दिल क्यों नहीं पिघलता ! बता दें कि चीन में इन दिनों एक बेरहम मां की कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने अपनी अय्याशी के लिए पहले बच्चे को बेचा और पैसे कम पड़ने पर दूसरे बच्चे को जन्म देकर बेच दिया। यह मामला सामने आने के बाद मां की ममता पर भी उंगलियां उठने लगी हैं। दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत में रहने वाली 26 साल की हांग को उनके माता-पिता ने गोद लिया था। हांग ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। अक्तूबर 2020 में हांग ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हांग आर्थिक तंगी के कारण ह्वांग बच्चे का पालन-पोषण करने में विफल रही। ऐसे में उसने अपने बच्चे को बेचने का फैसला किया।
चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ह्वांग ने इन पैसों को लाइव स्ट्रीमिंग में खर्च कर दिया। कुछ दिन बाद जब ह्वांग के पास पैसे खत्म हो गई, तो उसने फिर से एक खतरनाक फैसला किया। उसने दूसरे बच्चे को जन्म देकर बेचने की सोची और पुरुषों की तलाश में जुट गई। ह्वांग 2022 में दोबारा प्रेग्नेंट हुई और उसने बेटे को जन्म दिया।
हांग ने दलाल से संपर्क किया और दूसरे बेटे को महज 38,000 युआन (4 लाख 37 हजार रुपये) में बेच दिया। दलाल ने उस बच्चे को 103,000 युआन (12 लाख रुपये) में किसी और को दे दिया। हांग ने बच्चे के बदले में मिले पैसे फिर ले लाइव स्ट्रीमर्स को टिप देने और कपड़े खरीदने में खर्च कर दिए। चीन की पुलिस को 13 अप्रैल 2022 को इसके बारे में पता चला पुलिस ने ह्यांग को गिरफ्तार कर लिया। जब हांग के फोन की तलाशी ली गई, तो उसमें बच्चे को बेचने की चैट सामने आई पुलिस ने हांग को अदालत में पेश किया।







