पीड़ित ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा कर चोरी गए सामान और नकदी की बरामदगी की मांग की
लखनऊ: लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। पीड़ित नीरज त्रिपाठी ने थाना ठाकुरगंज में दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बहन नीलम त्रिपाठी मानस विहार, सरीपुरा, आलमनगर स्थित मकान संख्या 46K/10 में किराए पर रहती हैं।
उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि 23 फरवरी 2026 को तबीयत खराब होने के कारण नीलम को अस्पताल में दिखाने के बाद वे बच्चों सहित केतन विहार स्थित मायके चली गई थीं। इसी दौरान 23-24 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात (अंगूठी, रिंग, ईयररिंग, दो मंगलसूत्र, चैन, दो जोड़ी पायल), करीब ₹2,12,000 नकद, एक एसर कंपनी का लैपटॉप तथा दो गुल्लक (लगभग ₹10,000) सहित अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक आघात पहुंचा है।
पुलिस से मामले का जल्द खुलासा कर चोरी गए सामान और नकदी की बरामदगी की मांग की गई है।






