Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अब विपक्ष को भी याद आने लगे राम, कांग्रेस-सपा के साथ बसपा भी कूदीं राम अखाड़े में

    ShagunBy ShagunAugust 8, 2020Updated:August 8, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 460

    राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो बसपा को कंट्रोल करने के लिए सपा ने की परशुराम प्रतिमा लगाने की घोषणा

    अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किये जाने के साथ ही अधिकांश पार्टियों को हिन्दू एकता का भय सताने लगा है। यही कारण है कि कार सेवकों पर गोली चलवाने वाली सपा को भी राम याद आ गये, वहीं राम मंदिर का अंत तक विरोध करने वाली कांग्रेस के लिए भी राम प्यारे हो गये। वहीं दूसरी तरफ खुद को पीछे न रहने की नीयत से इस होड़ में बसपा प्रमुख मायावती भी कूद गयीं।

    मायावती के कूदने के बाद तो सपा ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए लखनऊ में परशुराम की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा कर दी। माना जा रहा है कि सपा ने ब्राह्मणों की सहानुभूति बंटोरने की नीयत से ऐसा किया लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो ऐसा करने से सपा की हालत और खराब होने की संभावना है।

    इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन का कहना है कि राम लहर में सब बह गये। इस बहाव के कारण जहां हिन्दू एकीकृत हुआ है, वहीं विपक्ष दिग्भ्रमित हो गया है। इस भ्रम में सपा को तो ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसका कारण है, हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति को लेकर चलने वाली सपा से उसका मुस्लिम मतदाता ही नाराज हो सकता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसके बाद आजम खान के भी नाराज होने की संभावना बढ़ जाएगी। ऐसे में हिन्दू मतदाता के साथ लाने के चक्कर में उसके हाथ से मुस्लिम मतदाता निकल जाएगा।

    विपक्ष का जल्दबाजी में लिया गया निर्णय

    वरिष्ठ पत्रकार पंकज पांडेय का कहना है कि विपक्ष का जल्दबाजी में लिया गया यह निर्णय है। इस मामले में जय श्रीराम का नारा सुनकर विपक्ष वैसे ही घबरा गया, जैसे संसद में अचानक 370 को न्यून करने की घोषणा से घबराया था। उस समय भी विपक्ष नहीं सोच पाया कि इसको कैसे रोका जाय और संसद में पास हो गया। उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से वार्ता में कहा कि राम मंदिर के मामले में अचानक तो नहीं हुआ लेकिन उसके नाम पर पूरे देश में बदलते माहौल से विपक्ष घबरा गया। जल्दी-जल्दी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीटर पर राम का नाम लिया। इसके बाद कांग्रेसी तुरंत सामने आ गये। इसके बाद जब अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर रामभक्ति अलापी तो ऐसे में मायावती कैसे पीछे रहतीं। उन्होंने भी ट्वीट कर दिया।

    बसपा के दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम गठबंधन का फार्मूला तोड़ना चाहती है सपा

    उन्होंने कहा कि कुछ गठबंधन के समय को छोड़ दिया जाय तो हमेशा सपा, बसपा को अपना सबसे बड़ा दुश्मन के तौर पर देखती है। इस कारण मायावती का ट्वीट आते ही अखिलेश यादव ने ब्राह्मणों को लुभाने के लिए परशुराम की प्रतिमा लखनऊ में लगाने की घोषणा कर दी। उसकी यह घोषणा को इस रूप में देखा जा सकता है कि बसपा ब्राह्मण-मुस्लिम-दलित गठबंधन बनाकर चलना चाहती है। इस कारण सपा इस बार ब्राह्मण को अपने पाले में लाने की कोशिश करेगी। यह परशुराम प्रतिमा उसी का प्रतीक है। आने वाले चुनाव के बारे में अभी से कुछ कहना तो ठीक नहीं होगा, लेकिन ब्राह्मणों का झुकाव सपा की तरफ होगा, यह मुश्किल लगता है।

    मंदिर आंदोलन में पक्ष या विपक्ष में सीधे तौर पर नहीं थी बसपा की भूमिका

    बसपा की भूमिका मंदिर आंदोलन में पक्ष या विपक्ष में सीधे तौर पर नहीं थी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा इसका श्रेय न ले और मंदिर निर्माण का कार्य सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार हो रहा है।

    भाजपा के लिए आस्था का विषय रहा है राम मंदिर

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि भगवान राम और जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण बीजेपी के लिए हमेशा से आस्था का विषय रहा है। उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि 1986 से लेकर आज तक पार्टी इसके पक्ष में सदैव मजबूती से खड़ी रही। वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्ष पार्टियों के लोग ट्वीट के माध्यम से यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रभु राम के मंदिर के साथ हैं।

    कांग्रेस ने कहा था राम काल्पनिक हैं

    भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि राम काल्पनिक हैं और रामसेतु तोड़ देना चाहिए। 2019 के पहले सुनवाई नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुहूर्त पर सवाल खड़ा किया था। मनीष शुक्ला का कहना है कि अखिलेश यादव ट्वीट करके राम मंदिर बनने पर खुशी जाहिर करते हैं। दूसरी तरफ अपने सांसद से कहलवाते हैं कि वहां मस्जिद थी मस्जिद रहनी चाहिए। जनता सब समझती है। अगर राम के प्रति थोड़ी सी भी श्रद्धा है, तो पूर्व में किए गए बयानों के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026
    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    June 6, 2026

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    June 6, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    June 6, 2026

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    June 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading