Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में गरीब परिवारों का नही बनाया जा रहा आधार. लोग सरकारी योजनाओं से वंचित

    By March 2, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 478

    आधार न होने से बच्चो का स्कूल में नहीं लिया जा रहा है एडमिशन

    मानवाधिकार आयोग से जुड़ें एक सदस्य ने उठाया मामला 

    वाराणसी, 02 मार्च। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले अनुसूचित जाति के गरीब धरकार परिवारों का आधार कार्ड नही बनाया जा रहा है आधार न बनने से इन परिवारों के सदस्य मायूस है और सरकारी योजनाओं से वंचित भी है।

    मानवाधिकार आयोग से जुड़ें एक सदस्य अमित मिश्र को मिली जानकारी जानकारी के अनुसार यह लोग वाराणसी जनपद के नेपालीबाग, शिवपुर स्टेशन के पास पिछले दो पीढ़ियों से यहाँ रह रहे है। बातचीत के दौरान अमित को उन लोगों ने बताया कि उनका आधार कार्ड नही बनाया जा रहा है। आधार कार्ड न होने के कारण कोटेदार उन्हें राशन नही देता, बातचीत करते समय उनकी आखें भर आयी और रुआसे गले से पन्ना धरकार कहते कि बनारस में उनके समुदाय के करीब 500 परिवार रहते उन सबके पास आधार कार्ड नही है।


    कोई भी अधिकारी आता है तो वह आधार ही मांगता:

    आधार कार्ड न होने के कारण उन्हें राशन नही मिलता। वह कहते है की उन्हें आज तक कोई भी सरकारी योजना का लाभ नही मिला। पिछले दो पीढयों से वह झोपड़ी में सड़क किनारे जीवन गुजार रहें है। वह कहते है कोई भी अधिकारी आता है तो वह आधार कार्ड ही मांगता है कहता है कि अब आधार से ही पहचान किया जायेगा अगर आधार नही है तो कुछ भी नही मिलेगा।

    उसी बस्ती के संजय धरकार कहते है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन किसी भी अधिकारी नेता ने आधार कार्ड बनवाने में मदद नही की, जिसके कारण आज तक उनका आधार कार्ड नही बन पाया। संजय ने बताया की वह लोग काफी मुश्किलों का सामना कर रहें है। उनके बच्चो का स्कूल में एडमिशन तक नही लिया जा रहा है कहते है कि आधार ले आओ तब नाम लिखेंगे। संजय धरकार कहते है कि अब पहले जैसा धन्धा नही है और बास भी बहुत मंहगा हो गया जिसके कारण बडी मुश्किल से एक वक्त की रोटी मिल पाती है।

    टॉयलेट न होने से बड़ी दिक्कत:

    उसी बस्ती की महिला साची धरकार कहती है कि सरकारी योजना का लाभ तो दूर की बात है वह लोग छिप छिपाकर चोरी से शौच करने जाती है नही तो उसके लिए भी मार और गालियो के साथ बेइज्जत किया जाता है। इस तरह के मामले पहले नही है की पन्ना धरकार ही परेशान है बल्कि पूरे देश में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लाखों गरीब परिवार अपना आधार और पहचान न होने के कारण सरकारी योजनाओं से वंचित है। उनका कहना है कि यदि आधार होता तो स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर पर टॉयलेट बनवा लेते, लेकिन कोई नेता या अधिकारी सुनने को तैयार ही नहीं है।

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading