Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    प्रभावी प्रबंधन पर बल

    By May 5, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 535

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉक डाउन के तीसरे चरण की प्रभावी तैयारी के निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे। इसके अनुरूप आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाया जा रहा है। इस क्रम में योगी स्वयं अन्य प्रदेशों से वापस आ रहे श्रमिकों की सुविधा पर स्वयं ध्यान दे रहे है। इसके मद्देनजर उन्होंने अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए है। उन्होंने निर्देशित किया कि बाहर से ट्रेन द्वारा आ रहे प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को क्वारंटीन सेन्टर में रखकर उनकी सही ढंग से स्क्रीनिंग की जाए। स्वस्थ कामगारों व श्रमिकों को खाद्यान्न किट उपलब्ध कराकर होम क्वारंटीन हेतु उनके गन्तव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

     

    अस्वस्थ होने की दशा में कामगारों व श्रमिकों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। प्रत्येक जिलाधिकारी कोरोना उपचार में लगी मेडिकल टीम की अनिवार्य क्वारंटीन व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। स्वयं सहायता समूह के लोगों को गांव में संचालित होने वाले कम्युनिटी किचन में लगाया जाएगा। इससे इन लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। बाहर से आ रही ट्रेनों से आ रहे प्रवासी लोगों के सम्बन्ध में अतिरिक्त सतर्कता पर बल दिया गया। सुरक्षा बलों में इन्फेक्शन रोकने के सभी प्रयास किये जायेंगे। इसके लिए आवश्यक उपकरणों की कमी नहीं होने दी जाएगी। रुपे कार्ड के प्रयोग हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

     

    योगी ने जनधन खाता धारकों से रुपे कार्ड प्रयोग करने की अपील भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाॅकडाउन व्यवस्था के लागू होने से राजस्व में कमी आयी है। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सोलह लाख कर्मचारियों के वेतन तथा बारह लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का समय से पूर्व भुगतान सुनिश्चित कराया है। हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में रहने वाले कर्मी अपने सहयोगियों के लिए कोरोना कैरियर बन सकते हैं। इसलिए यह लोग अपने कार्यस्थल पर न जाएं। मण्डियों में किसानों,थोक व्यापारियों, खुदरा व्यापारियों के लिए समय सारणी लागू की जा रही है। मण्डियों में साफ सफाई सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। इमरजेंसी सेवाओं को पूरे प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रारम्भ कराया जा रहा है।

     

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा इमरजेंसी सेवाएं शुरू करने वाले अस्पतालों से संवाद बनाये रखेंगे। जिससे किसी समस्या का प्रभावी निराकरण संभव होगा। डाॅक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों के प्रशिक्षण के साथ ही डिग्री व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्याें को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। व्यापक पैमाने पर प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रत्येक जनपद में मास्टर ट्रेनर्स लगाए जाएंगे। पीपीई किट,एन नाइंटिफाइव मास्क, सेनिटाइजर आदि की पर्याप्त आपूर्ति होगी।लेवल वन टू व थ्री कोविड अस्पतालों की क्षमता का तेजी से विस्तारीकरण किया जाएगा। लाॅकडाउन थ्री में संचालित किये जाने वाले उद्योग के लिए कार्ययोजना लागू की जाएगी। लाॅकडाउन के दौरान औद्योगिक गतिविधियों के संचालन के सम्बन्ध में अपनी एडवाइजरी जारी कर दी है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को लेबर रिफार्म पर कार्ययोजना पर बल दिया गया है।

     

    लाभार्थियों के बैंक खाते में भरण पोषण भत्ते की धनराशि यथाशीघ्र अन्तरित कराई जाएगी। क्वारंटीन सेन्टर व कम्युनिटी किचन आदि व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण अपरिहार्य है। प्रत्येक क्वारंटीन सेन्टर में अच्छा व पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सप्लाई चेन को मजबूत बनाया गया है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर प्रवासियों की सुविधा हेतु एक रजिस्ट्रेशन पोर्टल विकसित किया गया है। एनआईसी द्वारा उत्तर प्रदेश के जनसुनवाई पोर्टल पर पंजीकरण की यह सुविधा उत्तर प्रदेश से अन्य राज्य जाने हेतु तथा अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश आने हेतु’ लिंक्स पर उपलब्ध करा दी गई है। इन लिंक्स के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रवासित अन्य प्रदेशों के व्यक्ति एवं अन्य प्रदेशों में प्रवासित उत्तर प्रदेश के व्यक्ति अपना पंजीकरण कर सकते हैं। सक्षम स्तर से अनुमति मिलने पर आवेदक को सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य प्रदेशों से उत्तर प्रदेश में आने हेतु पंजीकरण के लिए आवेदक को अपना पूरा विवरण व स्वास्थ्य संबन्धी जानकारी देनी होगी।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading