Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अमेरिका ने दोनों देशों को हर कीमत पर संयम बरतने को कहा, भारत ने कहा लेकिन पूरा हिसाब अभी बाकी है

    By March 1, 2019 इंडिया 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 550
    • अमेरिका ने पाकिस्तान पर बढ़ाया दबाव, भारत ने आतंकवाद का भयानक रूप देखा है: सुषमा स्वराज
      इस्लामिक देशों की एआईसी की बैठक में सुषमा स्वराज ने कहा आतंकवाद बढ़ाने वाले देश पर हो कार्रवाई
    • बैठक का पाकिस्तान विदेश मंत्री ने किया बहिष्कार

    नई दिल्ली, 01 मार्च 2019: भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सम्मेलन में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल होने अबूधाबी पहुंच पहुंची और बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद बढ़ाने वाले देश पर कार्रवाई हो।

    बता दें कि उधर अमेरिका ने भी पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के हमलों के बाद बुधवार को पाकिस्तान से कहा कि वह अपनी जमीन से गतिविधियां चलाने वाले आतंकी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे तथा दोनों देश स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए हर कीमत पर संयम बरतें।

    इस बीच आज ताजा हालत के बीच भारतीय विदेश मंत्री ने यूएई में हो रही इस्लामिक देशों की ओआईसी की बैठक में आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद का भयानक रूप देखा है।

    मालूम हो कि 14 फरवरी को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। वहीं मंगलवार, 26 फरवरी को तड़के भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी और उनके प्रशिक्षक मारे गए।

    अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने फोन पर पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी से बात की और सैन्य कार्रवाई से बचने की सलाह दी। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को की गई एक अन्य फोन कॉल में पोम्पिओ ने अमेरिका और भारत के बीच करीबी रक्षा संबंधों की जरूरत पर बल देते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लक्ष्य पर र्चचा की।

    पोम्पिओ फिलहाल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच होने वाले दूसरे शिखर सम्मेलन के लिए वियतनाम में हैं। पोम्पिओ ने एक बयान में कहा, 26 फरवरी को भारत की आतंकवाद-रोधी कार्रवाई के बाद मैंनें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात कर हमारे करीबी रक्षा संबंधों और क्षेत्र में शांति तथा सुरक्षा बनाए रखने के साझा लक्ष्य पर जोर दिया।

    उन्होंने कहा, मैंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी से भी बात कर सैन्य कार्रवाई से बचने और मौजूदा तनाव को कम करने की सलाह दी है। साथ ही पाकिस्तान से आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा है। पोम्पिओ ने कहा, मैंने दोनों मंत्रियों से कहा कि हम भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने, और किसी भी कीमत पर तनाव से बचने को प्रोत्साहित करते हैं।

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    1 Comment

    1. Arianna on January 15, 2024 8:36 am

      I wanted to thank you for this very good read!! I certainly enjoyed every bit of it.
      I have you book-marked to look at new stuff you post…

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading