भंडारे से होगा भक्तों का स्वागत, सबको मिलेगा भगवान का प्रसाद, हर तरफ राम नाम और जय बजरंगबली के जैकारे की गूँज
लखनऊ, 20 मई 2019: जेठ के पहले बड़े मंगल के लिए सोमवार को प्रमुख मंदिरों मैं सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। हनुमान जी का सिंगार विधिवत जब संपन्न हुआ। तब प्रमुख मंदिरों में भक्तों के लिए दर्शन के लिए कतार लगी लाइन खोल दी गयी। आज मंगलवार को दिन में पूरे शहर में भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह कि बड़े मंगल को ग्लोबल पहचान दिलाने के लिए कुछ संस्थाओं ने वेब पोर्टल ही तैयार किया है। इसे मंगलमान नाम दिया गया है। सोमवार को लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने इसका शुभारंभ किया।
संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा:
आज जेठ का पहला बड़ा मंगल है भक्तों के लिए रात 12:00 बजे से ही हनुमान सेतु के कपाट खुल गए और वहां विराजे बजरंगबली जी की पहली आरती के साथ ही भक्तों की कतार लग गई। इस दौरान भक्तों द्वारा भगवान् बजरंगबली के लिए लेटकर परिक्रमा करते भी दिखाई दिए।
अमीनाबाद हनुमान मंदिर कि है बहुत मान्यता:
अमीनाबाद का हनुमान मंदिर 117 साल पुराना है इतिहासकार योगेश प्रवीन के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण 1912 में गवर्नर सर जेम्स लाटूश ने स्थानीय लोगों की मदद से बनवाया था। तब अमीनाबाद प्रदेश का सबसे ज्यादा आमदनी वाला आम बाजार था।
मान्यता है कि मुरादे पूरी होने के पर भक्त यहां गदा भेंट करते हैं। यही वजह है कि इस मंदिर में चांदी की 55 किलो तक की तो सोने की 11 किलो वजन तक कथाएं संग्रहीत हैं। यही नहीं भक्तों ने यहां चांदी का 51 किलो का छत्र भी लगवाया है। पुजारी के अनुसार इस मंदिर में उत्तर मुखी शो में हनुमान जी की प्रतिमा है। इस मंदिर के पास की घंटाघर पार्क है। जहां सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई तक आ चुके हैं।







