Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    ShagunBy ShagunAugust 5, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 28

    विधानसभा में भारी हंगामा के बीच ऊर्जा मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

    लखनऊ: 05 अगस्त। आजादी के लगभग 70 वर्षों तक उत्तर प्रदेश का बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। लाखों लोगों के घर अंधेरे में थे और आधे से अधिक मजरों में बिजली तो दूर, खंभे और तार तक नहीं पहुंचे थे। हमारी सरकार ने ऐसे लगभग डेढ़ लाख मजरों तक विद्युत पहुंचाकर सामाजिक और आर्थिक बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया है। आज उत्तर प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में नई पहचान बना चुका है। ये बातें ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने कही। उन्होंने विधानसभा सत्र में सहभागिता करते हुए विपक्ष द्वारा सदन के कार्यों में रोड़ा अटकाने की नीति की कड़ी निन्दा की।

    उन्होंने सत्र में विपक्ष द्वारा भारी हंगामा किए जाने के बीच कहा कि प्रदेश ने देश में सर्वाधिक बिजली मांग की सफल आपूर्ति कर सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति का राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह मजबूत ऊर्जा अवसंरचना, बेहतर प्रबंधन और सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है। नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, वितरण तंत्र का आधुनिकीकरण तथा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा रहा है।

    सदन की कार्यवाही के उपरांत मीडिया से बातचीत में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि विपक्ष की जनता के प्रति उदासीनता, जनहित के कार्यों के प्रति नकारात्मक सोच और सरकार के प्रत्येक विकास कार्य में व्यवधान डालने की प्रवृत्ति पूरे प्रदेश ने देखी है। लगातार नारेबाजी और सदन को बाधित करने की नीति के कारण तीन दिनों का बहुमूल्य समय नष्ट हुआ, जिसका नुकसान प्रदेश की जनता को हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि विपक्ष के निरंतर व्यवधान के बावजूद सरकार ने अपने सभी विधायी कार्य पूरे किए और अनुपूरक बजट भी सफलतापूर्वक पारित हुआ।

    मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ बहस, सार्थक संवाद और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग विपक्ष का दायित्व होता है, लेकिन विपक्ष ने पूरे सत्र में केवल असहयोग और व्यवधान की राजनीति की। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता ने विपक्ष की यह नकारात्मक कार्यशैली देखी है। जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों का मूल्यांकन करती है तथा समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से उसका उचित उत्तर भी देगी।

    Shagun

    Keep Reading

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading