इंडियन आइडल के ज्यूरी मेंबर से हटे अनु मलिक
मुंबई, 21 अक्टूबर 2018: मि टू अभियान कि चपेट में आएं संगीतकार अनु मलिक ने रविवार को कहा कि वह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से ब्रेक ले रहे हैं।
एक बयान में मलिक ने कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम से हटने का फैसला लिया है क्योंकि वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। वह साल 2004 से इंडियन आइडल के जज पैनल में रहे हैं।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने भी एक बयान जारी कर कहा कि संगीतकार अब इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। इस कार्यक्रम में इस बार विशाल डडलानी और नेहा कक्कड़ भी जज की भूमिका में हैं।
यह फैसला तब लिया गया जब गायिका सोना मोहपात्रा और श्वेता पंडित के मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद दो उभरती गायिकाओं ने भी उनके खिलाफ ऐसे ही आरोप लगाए हैं।







