- कांग्रेस ने किया पलटवार:राहुल ने कहा, मोदी का मकसद संविधान बर्बाद करना
- ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान में 500 जगहों पर मोदी ने किया लोगों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित
पीएम की प्रमुख बातें
नई दिल्ली, 01 अप्रैल 2019: चुनावी दंगल की जोर आजमाइश तेज है हर तरफ कीचड़ भरी बयानबाज़ी चल रही है इस बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चौकीदार न कोई व्यवस्था है, न कोई यूनिफॉर्म की पहचान है न कोई चौखट में बंधा है। चौकीदार एक स्पिरिट है, एक भावना है।
देश की 130 करोड़ जनता को मेरी चौकीदारी पसंद:
उन्होंने कहा कि उनके रहते जनता के पैसों पर कोई पंजा नहीं डाल सकता। देश को कोई नहीं लूट सकता। ‘‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 500 जगहों पर लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश की 130 करोड़ जनता को मेरी चौकीदारी पसंद है।
मोदी ने कहा, ‘बालाकोट मैंने नहीं किया बल्कि देश के जवानों ने किया। हमारे सुरक्षाबलों ने किया है। अगर मोदी अपने राजनीतिक भविष्य का सोचता तो मोदी नहीं होता।

भारत को बांटो व भारत से चोरी करो मोदी की राजनीति: राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को विजयवाड़ा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतिम लक्ष्य भारत के संविधान को बर्बाद करना है। उन्होंने कहा कि लेकिन वह ऐसा कभी नहीं करने देंगे। कांग्रेस पार्टी अगले महीने होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में आंध्र प्रदेश में अकेले लड़ रही है।
पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए उन्होंने एक रैली में कहा कि भारत को बांटो व भारत से चोरी करो मोदी की राजनीति है। दलितों व अल्पसंख्यकों पर देश भर में हमले हो रहे हैं व उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। लोगों की हत्याएं व महिलाओं से दुष्कर्म हो रहा है। डर का माहौल है।
यह नरेंद्र मोदी की राजनीति है। हम ऐसा करने की इजाजत कभी नहीं देंगे। देश किसी एक व्यक्ति या एक संगठन की निजी संपत्ति नहीं है।







