जाप लो नेता रजनीश ने गायिका अंतरा सिंह प्रियंका के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु दिया आवेदन पत्र, सख्त कारवाई की उठाई मांग
पटना, 09 अगस्त 2019: एक भोजपुरी गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान के मामले भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका पर जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक युवा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार तिवारी एवं छात्र जाप के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अरविंद यादव ने कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करने को लेकर आवेदन जमा कराया है और महात्मा गांधी पर अश्लील गाने गाना पर सख्त कार्यवाही का मांग किया है।

नहीं फैलाने देंगे अश्लीलता: रजनीश
वही कोतवाली थाने ने आवेदन को स्वीकार किया हैं और करवाई का आस्वासन दिया है । एफआईआर आवेदन जमा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रजनीश कुमार तिवारी ने कहा की भोजपुरी भाषा की विस्वस्तरीय एक अलग पहचान है आज कल अश्लील गानों की वजह से भोजपुरी भाषा और बिहार का अपमान हो रहा भोजपुरी गायक गायिकाओं का अश्लील गानों पर लगाम नही है अश्लील गाने को समाज में अश्लीलता फैलाने का काम कर रहें है लोग पॉपुलर होने के लिए अश्लील गानों का सहारा ले रहे जिससे समाज मे गलत प्रभाव पड़ रहा है अब तो हद ही हो गया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पर भी अश्लील गाने गाये जा रहे जो न राष्ट्र के लिए सही न बिहार और न भोजपुरी के लिए इससे दुष्प्रभाव पड़ रहा है मैं सरकार से ऐसे गायको पर कड़ी से कड़ी करवायी की मांग करता हूँ अश्लील गायकों पर रोक लगाने के लिए सरकार की बड़ी कदम उठाने की आवश्यकता है।
रजनीश ने कहा है कि राष्ट्र पिता के ऊपर अश्लील गाना राष्ट्र का अपमान है इन पर देश द्रोह का मुकदमा चलना चाहिए अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिय रजनीश ने कहा की अश्लील गाना और गायकों के खिलाफ जन अधिकार युवा परिषद मुहिम चलायेगी।
रजनीश तिवारी ने कहा कि भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपने गाने में जिस तरह से अपमानित किया गया है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। नये नवेले गायक प्रसिद्धि पाने के लिए अश्लील गानों का सहारा ले रहे हैं। अश्लील गानों को लेकर न तो सरकार कोई कठोर कदम उठा रही है और न हीं सामाजिक कार्यकर्ता इस ओर ध्यान दे रहे हैं। हम ऐसे गायक गायिकाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।






