Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मुख्य क्षेत्रों की पहचान करेगा इंडिया क्लीन एयर समिट

    ShagunBy ShagunAugust 19, 2023 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 871
    दिल्ली, 19 अगस्त, 2023: इंडिया क्लीन एयर समिट (आईसीएएस) का 5वां आयोजन सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) और मिशन लाइफ पर प्रदूषण के प्रभाव पर संवाद की शुरूआत करेगा. यह सम्मलेन 23-25 अगस्त के बीच बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा. इस सम्मलेन का मकसद स्वच्छ वायु लक्ष्यों और जलवायु नीतियों के बीच तालमेल स्थापित करना और इस बात पर चर्चा करना है कि वायु प्रदूषण आंकड़ों का लोकतांत्रीकरण बेहतर नागरिक विज्ञान को कैसे सक्षम बना सकता है.
    3 दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन सेंटर फॉर स्टडी ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी (सीएसटीईपी) के सेंटर फॉर एयर पोल्यूशन स्टडीज (सीएपीएस) द्वारा किया जा रहा है – जो भारत के अग्रणी नीति-अनुसंधान थिंक टैंक में से एक है. आईसीएएस 2023 का लक्ष्य एसडीजी और जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम करने संबंधी भारत की नीतियों में स्वच्छ हवा को प्राथमिकता प्रदान करना है.
    आईसीएएस के इस साल के आयोजन में भाग लेने वालों में शामिल हैं: नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के सारस्वत; सांसद गौरव गोगोई; कर्नाटक और उत्तर प्रदेश सरकारों के नौकरशाह; डब्ल्यूएचओ निदेशक डॉ मारिया नीरा; केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के प्रतिनिधि; कई आईआईटी, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, कोलंबिया विश्वविद्यालय और भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान के विषय विशेषज्ञ; नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स की प्रोफेसर देबोलिना कुंडू; सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च की फेलो सुश्री शिबानी घोष; वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (दिल्ली जोनल सेंटर) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ एस के गोयल और पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के प्रोफेसर ऑफ़ एनवायरनमेंटल हेल्थ डॉ. रवींद्र खैवाल.
    आईसीएएस 2023 विभिन्न एसडीजी पर वायु प्रदूषण के प्रभाव पर प्रकाश डालेगा. जैसे कि बेहतर स्वास्थ्य और जन कल्याण, स्वच्छ और किफायती ऊर्जा, टिकाऊ शहर, जलवायु कार्रवाई और जैव विविधता संरक्षण. इसके साथ-साथ यह इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सहयोग और साझेदारी पर भी ध्यान केंद्रित करेगा.
    पैनलिस्ट यह पता लगाने के लिए विचार-विमर्श करेंगे कि स्वच्छ हवा और एसडीजी कैसे आपस में जुड़े हुए हैं, एसडीजी हासिल करने की राह में आने वाली बाधाएं, बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए उन्हें दूर करने के तरीके और स्वच्छ हवा के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए भारत में शहरी एवं ग्रामीण नीतियों के बीच अंतर्संबंध क्या-क्या हैं.
    आयोजन में ज्ञान साझा करने संबंधी कमियों को दूर करने, विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के तरीके खोजने, जलवायु नीतियों और चुनौतियों के साथ स्वच्छ हवा को एकीकृत करने के सफल केस स्टडीज, राष्ट्रीय पॉलिसी फ्रेमवर्क संबंधी जलवायु कार्य योजनाओं में स्वच्छ हवा को शामिल करने आदि पर भी चर्चा की जाएगी.

    Shagun

    Keep Reading

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    November 3, 2026
    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    November 3, 2026
    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    November 3, 2026
    GCRG International School wins the 2nd KN Singh Memorial Trophy

    जीसीआरजी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती द्वितीय केएन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी

    November 3, 2026

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन ने ‘सोशल स्टार्टअप्स प्रोग्राम’ शुरू किया है

    November 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading