हिन्दू धर्म में श्राद्ध क दौरान पितरों को खीर का भोग लगाने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि खीर का भोग लगाने से पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार को खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है श्राद्ध में खीर।
खीर बनाने के लिए सामग्री:
- एक लीटर दूध
- दो कटोरी मखाने
- चार चम्मच शक्कर
- दो चम्मच घी
- बादामकाजू की कतरन
- किशमिश
- पाव कटोरी बूरा (सूखा नारियल का)
- इलायची पाउडर
- आधा चम्मच केसर के लच्छे दूध में भीगे हुए
विधि:
- खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में घी गर्म करके मखानों को भून लें। उसके बाद भूनें मखानों को प्लेट में निकाल कर ठंडे करके कूट लें। अब दूध को उबलने दें, जब दूध उबल जाए तो उसमें कूटे मखाने डालकर पकाएं और शक्कर डाल दें।
- खीर को गाढ़ा होने तक पकाएं। अब इसमें काजू-बादाम की कतरन, नारियल का बूरा, किशमिश, इलायची और केसर डालें। आपकी खीर बनकर तैयार है। गर्मा-गर्म प्लेट में डालकर सर्व करें।







