Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अंहकार किंग के इस बार उड़ जायेंगे परखच्‍चे: शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

    By May 17, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612
    • सुशील मोदी को बताया चला हुआ कारतूस
    • मोटरसाइकिल से मुकेश सहनी ने किया शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और मीसा भारती के लिए विशाल रोड शो, कहा , बिहारी बाबू को ललकारने वालों को करारा जवाब है मछुआरा समाज का यह रोड शो

    पटना, 17 मई 2019: विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया सन ऑफ मल्‍लाह मुकेश सहनी के नेतृत्‍व में आज महागठबंधन से पटना साहिब के उम्‍मीदवार शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और पाटलिपुत्र से उम्‍मीदवार डॉ मीसा भारती के लिए मोटरसाइकिल से भव्‍य रोड शो का आयोजन किया गया, जिसकी शुरूआत गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से हुई और मौर्या होटल, डाक बंगला चौराहा, इनकम टैक्‍स, हड़ताली मोड़, बोरिंग कैनाल रोड, राजापुर पुल होते हुए सदाकात आश्राम दीघा में समाप्‍त हो गई।

    इस रोड शो में मुकेश सहनी के साथ पटना साहिब से महागठबंधन के उम्‍मीदवार शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय समेत महागठबंधन के अन्‍य नेता व कार्यकर्ता भी हजारों की संख्‍या में शामिल हुए। रोड शो के बाद मुकेश सहनी बक्‍सर के लिए रवाना हो गए।

    इससे पहले मुकेश सहनी ने कहा कि बीते दिनों कुछ लोगों ने हमारे बिहारी बाबू को ललकारने की बात कही थी, मछुआरा समाज की ओर से वैसे लोगों को करारा जवाब है यह रोड शो। बिहारी बाबू हमारे लिए गौरव हैं। जिस वक्‍त बिहार बेहद पीछे था, उस वक्‍त मुंबई जाकर इन्‍होंने बिहार का नाम रौशन करने का काम किया। पटना साहिब का मान हमेशा बढ़ाने का काम किया और जनता के खिलाफ सरकार के फैसले के खिलाफ ईमानदारी से आवाज बुंलद किया। इसलिए आज पटना साहिब की जनता उनके साथ हैं और 19 मई को एक – एक वोट से यहां की जनता फिर से शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को अपना आशीर्वाद देने जा रही है। इससे एनडीए के लोग अभी से हताशा में हैं।

    रोड शो में युवाओं का उत्‍साह देख गदगद हुए पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के उम्‍मीदवार शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि गरीबों और युवाओं के नेता मुकेश सहनी में दम है। यह आज उन्‍होंने साबित कर दिया। हमारा महागठबंधन मुकेश सहनी, तेजस्‍वी यादव, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और मदन मोहन झा जी के नेतृत्‍व में बेहद मजबूत है और हमें पटना साहिब समेत पूरे बिहार में बड़ी जीत मिलने वाली है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने बिना नाम लिये पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार के डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि इस बार देश भर में अहंकार के किंग के परखच्‍चे उड़ जायेंगे। और उनके लिए टैग लग जायेगा कि ‘ढूंढते रह जाओगे।‘ उन्‍होंने सुशील मोदी को चला हुआ कारतूस बताया।

    शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने पटना साहिब की जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि हमने हमेशा सच्‍चाई और पारदर्शिता में विश्‍वास किया है। कभी अपने लिए कुछ नहीं किया, जो भी किया जनता के लिए किया। इसलिए आज पटना साहिब की जनता दुगने उत्‍साह के साथ मेरे साथ है।

    उन्‍होंने कहा कि हमारी लोकप्रियता पहले से बढ़ी है। कल राहुल गांधी के रोड शो के बाद आज मुकेश सहनी द्वारा आयोजित इस भव्‍य रोड शो ने तस्‍वीर साफ कर दी है। रोड शो में विकासशील इंसान पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी, प्रदेश अध्‍यक्ष अशोक चौहान, प्रदेश युवा अध्‍यक्ष गौतम बिंद, राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता किशन चौधरी,नवीन निषाद पटना जिला युवा अध्‍यक्ष अर्जुन सहनी, हरेराम महतो, चुन्‍नू चंद्रवंशी, संतोष सहनी, प्रभात कुमार सिंह,लालबाबू सहनी, विकास, वकील बिंद समेत अन्‍य लोग उपस्थित थे।

    #महागठबंधन #विकासशील इंसान पार्टी

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading