- जोशी की जगह कानपुर से सत्यदेव पचौरी होंगे उम्मीदवार, आजम के खिलाफ जयाप्रदा मैदान में
- मेनका (सुलतानपुर) वरुण (पीलीभीत) जयाप्रदा (रामपुर)
- रीता (इलाहाबाद) मनोज सिन्हा (गाजीपुर) महेन्द्र नाथ पांडेय (चंदौली)
नई दिल्ली, 27 मार्च 2019: भाजपा में मची अन्दरूनी कलह अब जगजाहिर हो गयी हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने कई दिनों तक चले मंथन के बाद मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के 29 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। इनमें पार्टी की सदस्यता लेते ही अभिनेत्री जयाप्रदा को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने अंतिम चरण की कुछ सीटों पर अभी प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है।
भाजपा के युवा नेता वरुण गांधी को इस बार पीलीभीत से टिकट दिया गया है, जबकि उनकी मां केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी को वरुण की जगह सुलतानपुर भेजा गया है।
मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट कटा : आडवाणी और शॉटगन शो यानी शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी, बाराबंकी की सांसद प्रियंका रावत, बलिया के सांसद भरत सिंह का टिकट काट दिया गया है। इसके साथ ही आगरा के सांसद राम शंकर कठेरिया को इस बार इटावा से उतारा गया है।
भाजपा की इस सूची में योगी सरकार के दो मंत्रियों को भी टिकट देकर मैदान में उतारा गया है। इनमें कानपुर से मुरली मनोहर जोशी की जगह सत्यदेव पचौरी व प्रयागराज से डा. रीता बहुगुणा जोशी को टिकट दिया गया है। प्रयागराज के सांसद श्यामाचरण गुप्ता भाजपा छोड़ सपा में चले गये थे। कुशीनगर के सांसद राजेश पाण्डेय का टिकट काट कर डा. विजय दुबे को दिया गया है।
मनोज सिन्हा गाजीपुरव महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली से ही: प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय का चंदौली से टिकट बरकरार रखा गया है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा दोबारा गाजीपुर से ही हुंकार भरेंगे। बलिया से वीरेन्द्र सिंह मस्त, बस्ती -हरीश द्विवेदी, डुमरियागंज- जगदम्बिका पाल, गोण्डा- कीर्तिवर्धन सिंह, महराजगंज- पंकज चौधरी, कुशीनगर-विजय दुबे, बांसगांव (सु)- कमलेश पासवान व सलेमपुर से रविन्द्र कुशवाहा को टिकट दिया गया है।
बाराबंकी से उपेन्द्र रावत व फैजाबाद से लल्लू सिंह: धौरहरा से रेखा वर्मा, फरूखाबाद- मुकेश राजपूत, कन्नौज- सुब्रत पाठक, अकबरपुर-देवेन्द्र सिंह भोले, जालौन-भानु प्रताप वर्मा, हमीरपुर से विधायक पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल, फतेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति, कौशांबी- विनोद सोनकर, बाराबंकी-उपेन्द्र रावत, फैजाबाद-लल्लू सिंह, कैसरगंज- बृजभूषण शरण सिंह और श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।
बहराइच (सु) से भाजपा के टिकट पर जीती सावित्रीबाई फुले के पार्टी छोड़ देने से प्रदेश पदाधिकारी अक्षयवर लाल गोंड को टिकट दिया गया है। यहां से पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर दावेदार थे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी है।






