नई दिल्ली, 12 नवंबर 2018: छ्त्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सलियों के गढ़ में जमकर वोटिंग हुई। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर ट्रेक्टर ट्रॉली से पहुंच रहे मतदाताओं ने साबित कर दिया है कि बंदूकों के डर पर लोकतंत्र की ताकत भारी है।
बता दें कि शाम 5 बजे तक 18 सीटों के लिए हो रहे मतदान में 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।18 विधानसभा सीटों में से आठ नक्सल प्रभावित जिले हैं।
मतदान के लिए इन इलाकों में 4,336 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। कई जगह चुनाव का बहिष्कार करने से जुड़ी नक्सलियों की चेतावनी और बैनर-पोस्टर्स के बावजूद बड़ी संख्या में वोटर्स मतदान के लिए निकले।







