चुनाव आयोग ने ने कहा: चुनाव के दौरान किसी को फ़ायदा पहुंचाने वाली फिल्म के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती।
नई दिल्ली, 11 अप्रैल 2019: बुधवार को निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म को चुनाव के दौरान रिलीज करने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा नमो टीवी का प्रसारण चुनाव आचार संहिता लागू करने के दौरान प्रतिबंधित कर दिया गया। आयोग ने बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा एनटीआर लक्ष्मी और उदयमा सिंघम की रिलीज भी रोक दी है।
बता दें कि मोदी की बायोपिक शुक्रवार को रिलीज होनी थी। और आज इसी दिन पहले चरण का मतदान भी हैं,
आयोग ने कहा कि चुनाव के दौरान ऐसे किसी फिल्म के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा सकती, जिसे किसी राजनीतिक दल या नेता को चुनावी लाभ मिलने की संभावना हो।
‘नमो टीवी’ पर भी रोक:
आयोग का आदेश चुनाव के दौरान नमो टीवी के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग वाली शिकायत पर भी लागू होता है। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लागू रहने के दौरान नमो टीवी के प्रसारण पर रोक रहेगी।






