- कहा-सरकार बनने पर एक साल में 22 लाख सरकारी नौकरियां देंगे कर्ज के कारण किसानों को नहीं जाना पड़ेगा जेल, बनाएंगे नया कानून
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने धौलपुर के सैपऊ, चूरू के सरदारशहर और कोटपूतली में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में की चुनाव सभाएं
नई दिल्ली, 02 मई 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो राजस्थान में चल रही नि:शुल्क दवा योजना को अब देश में लागू करेंगे। इस योजना के लागू होने से हर गरीब व्यक्ति भी गंभीर बीमार का इलाज सरकारी अपस्पताल में करा सकेगा। अब किसी भी किसान को कर्ज के कारण जेल नहीं जाना पड़ेगा, इसके लिए नया कानून बनाया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो एक साल के भीतर 22 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। 10 लाख युवाओं को देश की पंचायत में कांग्रेस सरकार रोजगार देगी। उन्होंने घोषणा की कि राफेल सौदे की जांच कराई जाएगी। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा व केंद्र सरकार की नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
मालूम हो कि राहुल सोमवार को धौलपुर जिले के सैपऊ, चूरू जिले के सरदारशहर और जयपुर ग्रामीण के कोटपूतली में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में मोदीजी ने 15 अमीर लोगों के खाते में 5.55 लाख करोड़ रपए डाले। चौकीदार ने रफाल सौदे में अंबानी को फायदा पहुंचाया।






