मुझे नरेंद्र मोदी को हराने के लिए आपकी मदद की जरुरत है: चंद्रशेखर आजाद
नई दिल्ली, 15 मार्च 2019: इस बार फिर वाराणसी में चुनावी महासंग्राम की तैयारी हो रही है पिछले चुनाव की तर्ज पर मोदी के खिलाफ अरविन्द केजरीवाल की जगह इस बार भीम आर्मी चीफ ‘चंद्रशेखर’ सामने होंगें! बता दें कि बसपा और कांग्रेस से बात न बनने पर भीम आर्मी चीफ निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

शुक्रवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर आयोजित हुंकार रैली में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने यह घोषणा की और कहा कि प्रधानमंत्री दलित विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन संविधान पर आंच आयी तो भीमा-कोरेगांव दोहरा देंगे। इस क्रम में उन्होंने भाजपा से सत्ता छीनने की अपील लोगों से की।
रैली में चंद्रशेखर ने कहा, मैं बनारस जा रहा हूं और मुझे नरेंद्र मोदी को हराने के लिए आपकी मदद की जरुरत है। मैं वहां जा रहा हूं क्योंकि वे दलित विरोधी हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि उन्हें इसकी सजा मिलेगी। लोकतंत्र में जनता ही सबकुछ है।






