Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    महागठबंधन में नेताओं को न दिल मिलता है और न कोई रिश्‍ता

    By May 9, 2019 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 536
    • शहीदों की शाहदत का सबूत मांग विरोधी कर रहे सेना का अपमान
    • महागठबंधन में नीति, नेता और नीयत का अभाव

    पटना, 09 मई 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से एनडीए के उम्‍मीदवार सह केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के समर्थन में आज दीघा विधानसभा क्षेत्र के कुर्जी कोठियां विकास नगर गणपति उत्सव हॉल में उन्‍होंने कहा कि मैं पटना में पैदा हुआ और काम करने वाला शख्‍स हूं। इसलिए पटना मेट्रो में मेरी बड़ी भूमिका रही है। साथ ही स्‍मार्ट सिटी, गैस पाइप, गंगा सफाई की योजनाएं भी हमारी प्राथमिकता रही है। इस बार आपका आशीर्वाद मिला तो देश की सरकार और प्रदेश की सरकार, नगर निगम, विधायक, हम सब मिलकर पटना शहर को चमकायेंगे। यही मेरी सोच है।

    उन्‍होंने कहा कि आज भारत की ताकत बढ़ी है, जिससे अजहर मसूद के मामले में चीन को भी झुकना पड़ा और मसूद को ग्‍लोबल आतंकवादी घोषित किया गया। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की भी जमकर तारीफ की और एक वाकिये का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम साथ नहीं थे, तब एक दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने हमसे कहा कि नीतीश कुमार जैसे योग्‍य और ईमानदार नेता भारत की राजनीति में हैं। मैं उनका बहुत सम्‍मान करता हूं।

    उन्‍होंने कहा कि रिश्‍तों की जब जड़ें मजबूत होती है, तब देश आगे बढ़ता है। संजीव चौरसिया और राजीव रंजन प्रसाद ने एक दूसरे के खिलाफ 2015 में चुनाव लड़ा, लेकिन उनका दिल और रिश्‍ता नहीं टूटा। यही एनडीए है। महागठबंधन क्‍या है। महागठबंधन में नेताओं को न दिल मिलता है और न कोई रिश्‍ता है। हम लोग दिल से साथ आते हैं। हमलोगों के अंदर एक संकल्‍प है और यह‍ संकल्‍प साझेदारी से आता है।

    वहीं, जदयू प्रवक्‍ता राजीव रंजन ने कहा कि पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से एनडीए के उम्‍मीदवार रवि शंकर प्रसाद को बड़े अंतर से जीत दिलाना हम सबकी जिम्‍मेवारी है, इसलिए आज हम दीघा विधान सभा में रवि शंकर प्रसाद के लिए आम जनता सभा में उपस्थित हुए हैं। रवि शंकर प्रसाद भाजपा में विभिन्‍न पदों पर रहते हुए सराहनीय काम कर चुके हैं। वे परम आदरणीय अटल बिहार वाजपेयी जी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में एनडीए सरकार में मंत्री रहते उन्‍होंने डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। इस वजह से आज पूरा देश उनको आदर की नजर से देखता है।

    उन्‍होंने कहा कि रवि शंकर प्रसाद पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से आते हैं और वे यहां के मुद्दों को सदन के पटल पर मजबूती से रख सकते हैं। इसलिए हमें उनको लाखों मतों से विजयी बनाकर दिल्‍ली भेजना है। राजीव रंजन प्रसाद ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की भी जमकर तारीफ की और कहा कि दोनों नेताओं ने देश में विकास के सराहनीय कार्य किये हैं। नीतीश कुमार ने बिहार का कायाकल्‍प करने का काम किया। सड़क, बिजली, शौचालय आदि के जरिये लोगों का जीवन आसान किया। उन्‍होंने बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का काम किया और आज भी कर रहे हैं। इसलिए आज समय की मांग एनडीए सरकार है और इसलिए पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से रवि शंकर प्रसाद को जीतना हमारा कर्तव्‍य है।

    आम जनता सभा की अध्‍यक्षता अरूण कुमार सिंह ने किया और मंच संचालन अवधेश सिंह ने किया। सभा को दीघा विधायक संजीव कुमार चौरसिया, जदयू मीडिया सेल के अध्‍यक्ष डॉ अमरदीप, अल्‍पसंख्‍यक अध्‍यक्ष श्‍हाबुद्दीन अहमद, कल्‍याण मंच प्रभारी नागेंद्र कुमार, दीघा विधानसभा संगठन प्रभारी नागेंद्र कुमार, कंचन माला,  पटना महानगर उपाण्‍यक्ष संजू, वार्ड अध्‍यक्ष श्रीमति शोभा, रवि कुमार युवा जदयू महानगर अध्‍यक्ष राहुल खंडेलवाल के साथ भाजपा दीघा पूर्वी के मंडल अध्‍यक्ष धर्मेंद्र कुमार, सुधीर मुखिया, पटना महानगर उपाध्‍यक्ष नागेंद्र कुमार, रवि सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading