Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मुद्दा विहीन राजनीति कर रही है एनडीए: शरद यादव

    By May 2, 2019 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574
    • जीतन राम मांझी ने नीतीश को दलित विरोधी बताया
    • हार के डर से जनता के मुद्दों से भाग रही है राजग : शरद यादव

    मधुबनी/बेनीपट्टी/पटना, 02 मई 2019: बिहार की राजनीति में बदलाव की बयार को लेकर महागठबंधन की एक रैली में शरद यादव ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनडीए मुद्दा विहीन राजनीति कर रही है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब राजग को भरोसा हो गया है कि वह सरकार नहीं बना पाएगी तो वह गैर-मुद्दे बाजार में फैला रही है। वे जनता के मुद्दों से भाग रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि मुझे कहते हुए दुख हो रहा है कि भाजपा ने पिछले पांच साल में राजनीति को काफी तुच्छ बना दिया। यह पार्टी हमेशा या तो झूठे वादों या गैर मुद्दों में उलझी रहती है। आम जनता को ऐसी चीजों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें बस इससे मतलब है कि कोई पार्टी तथा सरकार उनके कल्याण और विकास के लिए क्या कर रही है। उन्‍होंने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला और कहा कि महागठबंधन को मिले जनादेश का गला घोंटने वाले नीतीश कुमार को जनता जरूर सबक सिखायेगी। जनता ने भाजपा के खिलाफ जनमत दिया था।

    इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के अब तक हुए चार चरणों में जनता ने महागठबंधन की जीत का संदेश दे दिया है। देश और संविधान बचाने की लड़ाई में बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है। उन्‍होंने कहा कि एनडीए के लोगों ने सेना को अपनी जागीर समझ रखा है। उनके पास कोई मुद्दे नहीं हैं। यही वजह है कि आज कल जनसभाओं में पीएम मोदी समेत एनडीए के सभी नेताओं का चेहरा उतरा रहता है। उन्‍हें पता है कि मोदी सरकार ने पांच साल में अपने किए एक भी वादे पूर नहीं किये। इसलिए वे अब सेना,राष्‍ट्रवाद और धार्मिक बयानबाजी का सहरा लेकर लोगों में भ्रम पैदा कर हैं। लेकिन देश के लोगों के लिए उनके इस चाल से सावधान होकर महागठबंधन को चुनाव में जीतना समय की मांग बन गई है। वरना पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्य मटियामेट हो जायेंगे।

    बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : जीतन राम मांझी

    मांझी ने नीतीश कुमार को दलित – महादलित विरोधी बताया और कहा कि नीतीश कुमार ने हमें सीएम बना कर कहा कि भूलवश उन्‍होंने जीतन राम मांझी को मुख्‍यमंत्री बनाया। नीतीश कुमार ने भूल नहीं पाप किया। उन्‍होंने अनुसूचित जाति –जन‍जाति अत्‍याचार निवारण कानून के अंतर्गत शेड्यूल कास्‍ट को रबड़ स्‍टांप समझ कर क्राइम किया है। उन्‍होंने जब मुझे मुख्‍यमंत्री बनाया और मैं काम करने लगा, तब उनके पेट में दर्द होने लगा कि 8 महीने में हमने जो कर दिया, उन्‍होंने अपने दो कार्यकाल में भी उतना नहीं किया। मांझी ने दावा किया कि अगर वे और दिन मुख्‍यमंत्री रहते तो बिहार में कोई गरीब बेघर नहीं होता।

    शरद यादव ने भी एनडीए पर मुद्दा विहीन राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि जब राजग को भरोसा हो गया है कि वह सरकार नहीं बना पाएगी तो वह गैर-मुद्दे बाजार में फैला रही है। वे जनता के मुद्दों से भाग रहे हैं। मुझे कहते हुए दुख हो रहा है कि भाजपा ने पिछले पांच साल में राजनीति को काफी तुच्छ बना दिया। यह पार्टी हमेशा या तो झूठे वादों या गैर मुद्दों में उलझी रहती है। आम जनता को ऐसी चीजों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें बस इससे मतलब है कि कोई पार्टी तथा सरकार उनके कल्याण और विकास के लिए क्या कर रही है। उन्‍होंने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला और कहा कि महागठबंधन को मिले जनादेश का गला घोंटने वाले नीतीश कुमार को जनता जरूर सबक सिखायेगी। जनता ने भाजपा के खिलाफ जनमत दिया था।

    वहीं, विकासशील इंसान पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन की जीत हिंदुस्‍तान का तकदीर लिखेगी। महागठबंधन जुमलों में नहीं, काम, सबके विकास और सम्‍मान में विश्‍वास करती है। इसलिए सभी सीटों पर जीत दर्ज कर महागठबंधन ‘साफ नीयत, सही विकास’ करेगी। आज देश में 100 में से 90 भाग शोषित हैं, जिस पर 10 भाग शोषण करने वाले राज करते हैं। इसी के मुखौटे केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्‍य में नीतीश कुमार हैं। उनके बाद शासन आज भी 10 भाग वाले लोगों के पास है, जो अब हमारे अधिकारों को समाप्‍त करने की तैयारी में है। ऐसे लोगों द्वारा बाबा साहब के संविधान पर कुठाराघात किया जा रहा है।

    इस मौके पर महागठबंधन के वरिष्‍ठ नेताओं ने आज बेनीपट्टा विधान सभा क्षेत्र स्थित त्रिलोकनाथ हाई स्‍कूल, कलुआही में महागठबंधन के उम्‍मीदवार बद्री कुमार पूर्वे के लिए वोट देने के लिए अपील की।

    Keep Reading

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    June 15, 2026
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading