Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पन्ना में एक प्रत्याशी ने मुख्य प्रतिद्वंदियों की उड़ा दी रातों की नींदें

    By November 15, 2018 इंडिया No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 658
    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2018: पन्ना सीट में मुकाबला पहुंचा रोचक मोड़ पर
    राहुल कुमार गुप्त

    भोपाल, 15 नवंबर 2018: पन्ना सीट में मुकाबला अब रोचक मोड़ पर पहुंच चुका है इस सीट पर एक प्रत्याशी ने बड़े दलों के प्रत्याशियों की रातों की नींदें उड़ा दी हैं। सूत्रों का कहना हैं कि नवोदित दल जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी को ब्राह्मणों का आशीष मिलने से चुनाव के अब एकतरफा होने के भी आसार बन रहे हैं।

    बता दें कि पन्ना की जनता की उम्मीदें इस बार अपने प्रत्याशियों से काफी ज्यादा हैं और वह फूंक-फूंक कर अपने प्रत्याशियों को आजमा रही है। इस बार वो प्रत्याशी ऐसा चाह रही जो हमेशा से उनके जनसेवा के कार्यों में निरंतर संघर्षरत रहा हो, पन्ना की जनता उसे अपना प्रतिनिधि बनाकर प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजना चाह रही है।

    जो देगा साथ जनता उसके साथ:

    बताया जाता है कि लोधी महेंद्र पाल वर्मा को पन्ना की मूलभूत सुविधाओं के लिये व इसके इतर भी अवैध बालू खनन, मेडिकल कालेज व पन्ना के युवाओं के लिये रोजगार की माँग को बुलंद आवाज करने के लिए पहचाना जाता है, उनके द्वारा किये गए संघर्ष कि कहानी प्रदेश की विधानसभा में भी पहली बार हक के रूप में पहुँची। सूत्रों द्वारा बताया जाता है कि इन पांच वर्षों में गर्मी, ठंडी व बारिश की परवाह किये बगैर वो जनहित के कार्यों में भी आगे रहे थे। इस बार यहां की जनता के मन में इनका काफी सम्मान वास्तविक रूप से देखा जा रहा है लेकिन अब यह आने वाला समय ही बताएगा कि राजनीति का यह ऊंट किस करवट बैठेगा ।

    स्वस्थ लोकतंत्र के लिये धनबल पर करेंगे प्रहार:

    टिकट बँटवारे में यहाँ व्यक्ति का व्यक्तित्व नहीं देखा जाता न ही उसका क्षेत्र में संघर्ष और न ही जनता में पकड़ देखी जाती, अर्थात जनता की उम्मीदों को कोई महत्व नहीं दिया जाता। कौन कितने करोड़ रुपये लाकर दे रहा है या साथ में कौन किन-किन बड़े नेताओं का एप्रोच लेकर आ रहा है बस यह बात ही सर्वाधिक प्रबल हो गयी है बड़े दलों में। अब ऐसे प्रत्याशी जो इतना खर्च कर टिकट लाते हैं और फिर चुनाव में जनता को रुपये के साथ दारू, बोटी व अन्य उपहार बाँटकर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, क्षेत्र की जनता उनसे विकास की उम्मीद लगाये तो ये बेमानी होगी। ऐसा प्रत्याशी इन पाँच वर्षों में जनता की किसी समस्या के काम में नहीं आता। और जनता केवल सिसक-सिसक कर रह जाती है। फिर भी यह सिलसिला 70 सालों से निरंतर चला आ रहा है। इस गलत और भावी दुःखदायी सिलसिले पर पन्ना की जनता इस बार भारी प्रहार करके राजनीति के एक नये युग की शुरूआत करने जा रही है।

    जनबल से चुनाव जीतने पर भरोसा:
    इस बार इस क्षेत्र की जनता ने अह्वान किया है कि पैसों के लालच में आकर अपना जमीर नहीं बेचेंगे जो क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं दूरकर यहीं रोज़गार उपलब्ध करायेगा और जनता का सम्मान करेगा बस अबकि बार ऐसे ही प्रत्याशी को चुनेगी। दलों के मोह से इतर जनता के लिये संघर्ष करने वाले प्रत्याशी की ओर जन रुझान यहाँ एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। यदि ऐसा हुआ तो लोग धनबल से नहीं पुनः जनबल से चुनाव जीतने पर भरोसा करेंगे जोकि वास्तव में स्वस्थ लोकतंत्र की वास्तविक पहचान है।
    पिछले विधानसभा चुनाव में सबके अजीज बन जाने वाले बसपा प्रत्याशी लोधी महेंद्रपाल वर्मा द्वितीय स्थान पर आ जाने के बावजूद भी जनता के दिये इस सम्मान को विजय जुलूस की तरह निकाला और तब से निरंतर वो क्षेत्र में सक्रिय तरीके से स्वस्थ राजनीति का हिस्सा बने रहे। लगातार जन-जन के काम आते रहे।
    बसपा ने अपने इस जिताऊ प्रत्याशी के साथ नहीं बल्कि यहाँ की उम्मीद लगाये जनता के साथ विश्वासघात किया, जन उम्मीदों को कागज के चंद टुकड़ों के आगे नीलाम कर दिया। ऐसे में नवोदित जन अधिकार पार्टी ने जन प्रिय प्रत्याशी का हाथ थाम कर उसे सहारा देने का काम किया। यह पार्टी यूपी से सटे क्षेत्रों में कुछ कमाल कर जाने का भी दावा करती है कई क्षेत्रों में अतिपिछड़ों की संख्या काफी है जो इस पार्टी का मूलभूत वोट है।
    जनता में आक्रोश: 
    • पन्ना की जनता अपने पिछड़ेपन को लेकर आक्रोशित है और यह आक्रोश जो 70 सालों से चिंगारी के रूप में एकत्रित होता जा रहा था अब ज्वालामुखी का रूप ले चुका है। यहाँ की जनता बड़े दलों के प्रत्याशियों को सबक सिखाने के साथ एक भारी बदलाव के विचार में है।
    • यहां की जनता अपने लिये लड़ने वाले जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी लोधी महेंद्रपाल वर्मा के साथ खड़ी दिखायी दे रही है। मुकाबला किसी के साथ भी हो यहाँ हर दल अपना वास्तविक प्रतिद्वंद्वी जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी लोधी महेंद्रपाल वर्मा को ही मान रहे हैं। नीचे घाटी और ऊपर घाटी में वर्मा के अपार जनसमर्थन से भी सभी दल अपना टक्कर वर्मा से ही मान रहे हैं।
    जातिगत समीकरण का इत्तेफाक:
    जातिगत समीकरण भी इत्तेफाकन इस बार पन्ना विधानसभा में इस तरह से बन रहे हैं कि लोधी महेंद्रपाल वर्मा के जीतने के कयास जन-जन द्वारा लगाये जाने लगे हैं। लोधी और ब्राह्मण बाहुल्य इस क्षेत्र में इस बार दो बड़े दलों कांग्रेस व भाजपा ने इन दोनों बिरादरियों को अनदेखा कर ठाकुर प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। उधर सपा व बसपा दोनों ने यादव प्रत्याशियों को मैदान पर उतारा है। अन्य के साथ बसपा प्रत्याशी पर भी टिकट खरीदने के आरोप लगे हैं और यहाँ की जनता बाखूबी अब सब जान भी रही है। यहाँ का आमजन यह कह रहा है कि धनबल से मैदान में आये प्रत्याशियों को मैदान में ही सबक सिखायेंगे।
    लोधी महेंद्रपाल वर्मा के साथ लोधी राजपूतों के अलावा पटेल, कुशवाहा, अन्य अतिपिछड़ी जातियां, दलित व आदिवासी तथा 50% मुस्लिम समुदाय  तो लामबंद बहुत पहले से दिख रहे थे। किंतु अब ब्राह्मण भी एकजुटता दिखाते हुए बड़े दलों से रोष दिखाता हुआ दिखाई दे रहा है। वो भी इनके विकल्प व वर्मा के संघर्षरत कार्यों को देखते हुए उसे ही अपना आशीर्वाद देने वाले हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यदि वर्मा को ब्राह्मणों का भी आशीष मिल गया तो वर्मा की जीत के जो कयास जन-जन के द्वारा लगाये जा रहे हैं वो शत-प्रतिशत सत्य साबित होकर पन्ना के अरमानों को नया आयाम देंगे। ऐसा वहाँ के अधिकांश लोगों का मानना है।

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading