- राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होंगे ‘गुरु गोरक्षनाथ’
- राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होंगे ‘‘गुरु गोरक्षनाथ’
लखनऊ, 29 नवंबर 2018: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि यही राजस्थान में बीजेपी की दोबारा सरकार बनती है तो ‘‘गोरखधंधा’ शब्द को प्रतिबंधित कर देंगें।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में जारी भाजपा के घोषणा पत्र में दावा किया गया है कि यदि राज्य में दोबारा सरकार बनी तो जहां राजस्थान में ‘‘गुरू गोरक्षनाथ’ का राष्ट्रीय स्मारक बनवाया जायेगा, वहीं उनकी जीवनी स्कूली पाठय़क्रम में भी शामिल की जायेगी। यही नहीं घोषणा पत्र में ‘‘गोरखधंधा’ शब्द को प्रतिबंधित करने की भी घोषणा की गयी है।
बता दें कि राजस्थान के इतिहास में संभवत: यह पहली बार भाजपा ने गुरू गोरक्षनाथ के बड़ी संख्या में राजस्थान में रहने वाले समर्थकों को ध्यान में रखकर स्मारक बनवाने का दावा किया है। घोषणा पत्र में दावा किया गया है कि नाथ समाज के मठों का पुनरुद्धार किया जायेगा। इसके अलावा गुरु गोरक्षनाथ के योग और तंत्र का भी प्रचार किया जायेगा और फिर साहित्यिक ग्रंथों के लिए लाइब्रेरी की स्थापना की जायेगी। इतना ही नहीं घोषणा पत्र में यह भी घोषणा की गयी है कि यदि भाजपा दोबारा सत्ता में आयी तो फिर ‘‘गोरखधंधा’ शब्द प्रतिबंधित किया जायेगा। आम तौर पर गलत और अनैतिक कार्य में गोरखधंधा शब्द का कुछ लोग जबरदस्त प्रयोग करते हैं। भाजपा सरकार आने पर इसके प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के अलावा सख्त कानून बनाया जायेगा। यही नहीं जो लोग इसके बाद भी इस शब्द का प्रयोग करेंगे, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।
गोरक्षनाथ के बारे में राजस्थान राज्य पाठय़ पुस्तक मंडल की पुस्तकों में शामिल किया जायेगा तथा योग के योगदान को पुस्तकों में पढ़ाया जायेगा।यहां बताना जरूरी है कि योगी आदित्यनाथ गुरू गोरक्षनाथ पीठ के महंत और यूपी के मुख्यमंत्री भी हैं। योगी के लगातार भाजपा का प्रचार करने से जहां भाजपा को लाभ हो रहा है, वहीं उनकी मांग भी भाजपा प्रत्याशियों में लगातार बढ़ती जा रही है।






