Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पूर्व प्रधानमंत्री ने दी सरकार को नसीहत कहा: बदले की सियासत छोड़ देश को मंदी से उबारें मोदी

    By September 3, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    कहा: बुद्धिजीवियों एवं विचारकों का सहयोग लेकर अर्थव्यवस्था संकट दूर करें

    नई दिल्ली,03 सितम्बर 2019: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और सबसे बड़े अर्थशास्त्री डा. मनमोहन सिंह ने सरकार से अपील की है कि वो बदले की राजनीति छोड़े और सभी बुद्धिजीवियों एवं विचारकों का सहयोग लेकर अर्थव्यवस्था को इस मानवनिर्मित संकट से बाहर निकाले।

    पूर्व प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ अर्थशास्त्री के रूप में पांच या उससे अधिक प्रधानमंत्रियों को आर्थिक मामलों में सलाह दी है, इसलिए उनके इस बयान के मायने यह भी निकाले जा रहे हैं कि वह संकट में राजनीति से ऊपर उठकर सरकार की मदद करने के इच्छुक हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि आर्थिक कुप्रबंधन की वजह से ज्यादा तेजी से बढ़ने की क्षमता वाली हमारी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट आ गई है।

    पूर्व प्रधानमंत्री ने रविवार को बयान जारी करके कहा, सरकार ने आर्थिक स्तर पर चौतरफा कुप्रबंधन का माहौल बनाया है जिसके कारण देश आर्थिक मंदी की गहरी चपेट में आ गया है। चिंताजनक स्थिति यह है कि पिछली तिमाही सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) केवल 5% की दर से बढ़ी है जो इशारा करती है कि देश लंबी मंदी के दौर में है।

    निवेशकों में उदासी है:

    उन्होंने कहा, सरकार को इस स्थिति से निकलने के लिए बदले की राजनीति छोड़कर बुद्धिजीवियों एवं आर्थिक विचारकों को साथ लेकर अर्थव्यवस्था को इस मानव-निर्मित संकट से बाहर निकालने का प्रयास करना चाहिए। देश में रोजगार का सबसे बड़ा संकट पैदा हो गया है, अनुचित नीतियों के कारण भारी संख्या में नौकरियां खत्म हो गई है। अकेले ऑटोमोबाईल सेक्टर में 3.5 लाख व्यक्तियों को नौकरियों से निकाला गया है। असंगठित क्षेत्र में भी इसी प्रकार बड़े स्तर पर नौकरियां कम होंगी जिससे हमारी अर्थव्यवस्था में सबसे कमजोर कामगारों को रोजी रोटी से हाथ धोना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि चिंताजनक बात यह है कि विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर केवल 0.6% है, इससे साफ है कि अर्थव्यवस्था अभी तक नोटबंदी के गलत फैसले और जल्दबाजी में लागू किए गए जीएसटी के नुकसान से उबर नहीं पाई है। घरेलू मांग में काफी गिरावट है और वस्तुओं के उपयोग की दर 18 महीने में सबसे निचले स्तर पर है।

    वरिष्ठ अर्थशास्त्री ने कहा, जीडीपी वृद्धि दर 15 साल के सबसे निचले स्तर पर है। कर राजस्व में बहुत कमी आई है और कर को लेकर छोटे तथा बड़े सभी व्यवसायियों के साथ जबरदस्ती हो रही है और एक तरह से देश में कर संबंधी आतंक का माहौल पैदा किया गया है।

    अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए ठीक संकेत नहीं हैं:

    उन्होंने कहा कि निवेशकों में उदासी है और यह सब अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए ठीक संकेत नहीं हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की स्थिति भी गहरी चिंता का विषय है, किसानों को उनकी फसल के उचित मूल्य नहीं मिल रहे हैं और गांवों की आय गिर गई है।सरकार की नीतियों के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था डांवाडोल स्थिति में पहुंच गई है और किसानों की आय घटी है। अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए यह संकेत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, सरकार संस्थानों की स्वायत्तता को खत्म कर रही है,उन्होंने रिजर्व बैंक का हवाला दिया।

    मीडिया ख़बरों के अनुसार हाल में सरकार ने रिजर्व बैंक से उसकी रिजर्व मद से 1.76 लाख करोड़ रपए लिए हैं, लेकिन इस पैसे का इस्तेमाल किस तरह से किया जाना है इसके लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है।

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading