तीसरा बड़ा मंगल आज, हर तरफ भंडारे की धूम
लखनऊ, 04 जून 2019: आज तीसरा बड़ा मंगल है और हर तरफ भगवान् बजंगबली का भक्ति रस दिखा। भंडारे के आयोजन से हर तरफ भक्ति का उत्साह दिखा। भंडारे में हर वर्ग विशेष के लोगों ने जमकर हिस्सा लिया।
बता दें कि जेठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर आज हनुमान जी विशेष पूजा हुयी। अलीगंज नया-पुराना हनुमान मन्दिर, हनुमान सेतु सहित अन्य सभी हनुमान मन्दिर में पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थी। अलीगंज, निरालानगर, सीतापुर रोड, गोमतीनगर, चौक सहित चारबाग की सब्जी मण्डी में कई भण्डारे लगेंगे, जहां हर दो-दो घंटे पर भण्डारे का मीनू बदलता दिखा।

मन्दिर के बाहर कई समाजसेवियों ने भण्डारे के साथ प्याऊ की व्यवस्था की। तालकटोरा स्थित बालाजी मन्दिर पर जेठ के सभी मंगलों को सोने, चांदी के वर्क से बाबा का श्रृंगार हुआ। और शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। चारबाग के त्रिलोचन हनुमान मन्दिर, हजरतगंज के हनुमान मन्दिर, रकाबगंज चौराहा स्थित हनुमान मन्दिर, इन्दिरानगर सी ब्लाक हनुमान मन्दिर, कुर्सी रोड व बीरबल साहनी मार्ग के पंचमुखी हनुमान मन्दिर, पक्कापुल स्थित लेटे हुये हनुमान मन्दिर, दुबग्गा के बरदानी हनुमान मन्दिर में बड़े मंगल पर भक्तों की लम्बी कतारे देखी गयी।
अमीनाबाद में हनुमान मन्दिर में बड़े मंगल को लेकर देर रात पहले ही पूरी हो चुकी थी। मन्दिर सोमवार को रात 12 बजे खोल दिया गया था। जिसमे श्रद्धालुओं की दर्शन के लिए लम्बी लाइन लग गयी थी।






