भारी जानमाल का नुकसान
नई दिल्ली, 04 मई 2019: भारत में आये सबसे भयानक तूफान फनी ने शुक्रवार सुबह आंध्र के तटवर्ती इलाकों से होते हुए ओडिसा में दस्तक दी। 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और कहर बरसाती बारिश के साथ में सुपर साइक्लोन पूर्वी तट से होकर जहां से भी गुजरा। पेड़, बिल्डिंग्स और बिजली के खंभे ताश के पत्तों की तरह बिखर गए।
कहीं क्रेन गिरी तो कहीं बस पलटी, भुनेश्वर एम्स के हॉस्टल की छत उड़ गई। समुद्र में 5 फीट ऊंची लहरें उठी हादसों में 8 की जान गई और 200 के करीब घायल हुए देर शाम कुछ कमजोर होकर यह तूफान पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गया। तूफान का असर यूपी और बिहार में भी महसूस किया गया। पड़ोसी देश बांग्लादेश में अभी तबाही मचाई लालाजी और कमजोर पड़ने के आसार हैं।
यूपी में आकाशीय बिजली से नौ मरे:
फनी तूफान का असर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी नजर आने लगा है। शुक्रवार देर शाम सूबे के अधिकांश हिस्सों में आंधी चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। इसी क्रम में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। जिला प्रशासन अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। मरने वालों में गोरखपुर-बस्ती मंडल के कुशीनगर से तीन व सिद्धार्थनगर से दो लोग शामिल हैं।
चंदौली जिले के साहबगंज थाना क्षेत्र के राम माड़ो गांव में तेज आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। चंदौली के पुलिस ने कहा, इसे फनी का असर कहें या फिर तेज तूफान का असर, हमारे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और ओला गिरने की संभावना है।
प्रभावित राज्यों से संपर्क में है केंद्र : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार चक्रवाती तूफान फनी से प्रभावित राज्यों के साथ संपर्क में है और चक्रवात प्रभावित राज्यों को अग्रिम राशि जारी कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि मैं चक्रवात प्रभावित राज्य सरकारों को और वहां के लोगों को भरोसा देना चाहता हूं कि संकट के समय में केंद्र सरकार हमारे उन सभी परिवारों के साथ हैं जहां चक्रवात की आपदा आई है







