कांग्रेस-राजद 21वीं सदी के भारत को अंधकार में धकेल देंगे: प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 15 मई 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बक्सर में एक चुनावी जनसभा में मंगलवार को कहा कि अगर महामिलावटी सत्ता में आए तो वे पत्थरबाजों, नक्सलियों और टुकड़े-टुकड़े गैंग को को मुफ्त लाइसेंस दे देंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद यदि सत्ता में आ गए तो वे 21वीं सदी के भारत को अंधकार में धकेल देंगे। उन्होंने दावा भी किया कि सिर्फ भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार देश को उजाले की तरफ ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है और हम सभी के लिए सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने महागठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि यह बस, ‘महामिलावटी’ सोचते हैं वह सोचते है कि कुछ जातियां उनकी बंधुआ बन गई हैं। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने आतंकवादियों और भारत-पाकिस्तान सीमा के दोनों तरफ के उपद्रवियों से मुकाबला किया है, लेकिन महामिलावटी अगर सत्ता में आ गए तो वे पत्थरबाजों, नक्सलियों और टुकड़े-टुकड़े गैंग को मुफ्त लाइसेंस दे देंगे।
उन्होंने कहा कि 23 मई को आम चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्ष के नेताओं को जनता करारा जवाब देगी। मोदी ने जोर देकर कहा, छह चरण के चुनावों में लोगों का रुख देखकर साफ है कि विपक्षी पार्टियों को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ेगा।







