- तेजी से पेड़ न लगाये गए तो जल्द ही 50 के आकंड़े को छुएगा तापमान
- बढ़ती ग्लोबल वार्मिग का होगा गंभीर असर
नई दिल्ली, 05 जून 2019: उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून देरी से आएगा। मीडिया रिपोर्ट्स और मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में मानसून 20 जून के बाद आने की संभावनाहै। आमतौर पर लखनऊ में मानसून की पहली बारिश 15 जून तक होती है। बंगाल की खाड़ी से चलने वाला मानसून उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार होते हुए बलिया, देवरिया और कुशीनगर के रास्ते से पूर्वाचल में प्रवेश करेगा। आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में मानसून की पहली बारिश 20 जून के बाद होने की संभावना है।
इस बार सामान्य (96 प्रतिशत तक) रहेगी बरसात :
मानसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान इस साल प्रदेश में सामान्य या इससे कुछ कम बरसात होने का अनुमान है। मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के मुताबिक प्रशांत महासागर में तापामान में हुई बढ़ोतरी की वजह से इस बार अल-नीनों की संभावना अधिक है। इस साल सामान्य से बहुत ज्यादा 110 प्रतिशत से अधिक बरसात की जरा भी संभावना नहीं है, सामान्य से ज्यादा (105-110) बरसात की संभावना भी नहीं है। 55 प्रतिशत संभावना सामान्य से कम (90-96) बरसात की है।
स्काइमेट के मुताबिक इस साल जून में सामान्य के मुकाबले सिर्फ 77 प्रतिशत, जुलाई में 91 प्रतिशत, अगस्त में 102 प्रतिशत और सितंबर में 99 प्रतिशत बरसात होने के आसार हैं। जून के महीने में इस साल बहुत कम बरसात का अनुमान जारी किया गया है।लखनऊ। बढ़ रही ग्लोबल वार्मिग के गंभीर असर जल्द दिखायी पड़ने लगेंगे। इस वर्ष के औसत तापमान में आधा प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। एक वर्ष में ही आधा प्रतिशत तापमान का बढ़ना खतरनाक संकेत है। यही गति रही तो वह दिन दूर नहीं जब औसत तापमान 50 के आंकड़े को पार कर जाएगा। लिहाजा जन-जीवन कितना सुरक्षित रह पाएगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
मौसम विभाग के आंकड़ों पर जाएं तो पता चलता है कि वर्ष 2008 में जून का औसत तापमान 40 डिग्री था। इसी तरह 2009 में 44, 2010 में 43 2011 में 42 डिग्री औसत तापमान रहा है। औसत तापमान कम ज्यादा हो रहा लेकिन साथ ही धीरे-धीरे वह ऊपर की ओर ही जा रहा है। 2012 में औसत तापमान 45 डिग्री तो 2014 में 46 डिग्री रहा।
2015 में 45 तथा 2016 में 41 और 2017 में फिर औत तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। जून माह का अभी तक का अधिकतम तापमान का रिकार्ड नौ जून 1966 का है। इस दिन लखनऊ में 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। यह अभी तक का अधिकतम तापमान है।







