जनार्दन द्विवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की अनौपचारिक कवायद पर उठाए सवाल
नई दिल्ली, 10 जुलाई 2019: कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार का चयन का विवाद के घेरे में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने पार्टी में नए अध्यक्ष की तलाश कर रही वरिष्ठ नेताओं की टीम की हैसियत पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि इन नेताओं को अधिकृत किसने किया है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नए अध्यक्ष पर विचार करने के लिए वैसी ही व्यवस्था (कमेटी) बनानी चाहिए थी, जैसी सोनिया गांधी ने हेल्थ चेकअप के लिए विदेश जाने के वक्त पार्टी चलाने के लिए बनाई थी।
उन्होंने कहा कि अगर कुछ वरिष्ठ नेता कोऑर्डिनेशन कमेटी की हैसियत से नए अध्यक्ष के नाम पर विचार कर रहे हैं तो वह इससे सहमत नहीं हैं क्योंकि ऐसी कमेटी चुनाव के लिए बनाई गई थी और चुनाव सम्पन्न हो जाने के उसका अस्तित्व नहीं रह जाता। जब यह प्रश्न किया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता नया अध्यक्ष तलाश रहे हैं तो द्विवेदी ने कहा कि वरिष्ठ कौन है या कैसे तय होगा।







