- जिम कॉर्बेट पार्क में पीएम ने शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स संग की थी शूटिंग
- 05 भाषाओं में होगा प्रसारित, 180 देशों में देखा जाएगा शो
नई दिल्ली,30 जुलाई 2019: जंगल में ज़िंदगी जीने का हुनर सिखाने वाले डिस्कवरी चैनल के मशहूर होस्ट बेयर ग्रिल्स 12 अगस्त की रात 9 बजे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखेंगे। शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने विडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
मैं अद्भुत विश्व नेता के साथ समय बिताकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जंगल सिखाते हैं कि हमें एक दूसरे की जरूरत है और हम एक साथ ज्यादा मजबूत हैं। -बेयर ग्रिल्स
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई वर्षों तक प्रकृति के बीच, पहाड़ों और जंगलों में रहा हूं। जंगल में एक बार फिर समय बिताना अच्छा अनुभव रहा। ग्रिल्स ऊर्जा के धनी हैं।

ओबामा भी आ चुके हैं शो पर : डिस्कवरी पर प्रसारित होने वाला शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ दुनिया के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है।
शो के टीजर में मोदी जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क में एडवेंचर करते नजर आ रहे हैं। शो के मिजाज के अनुसार पीएम स्पोर्ट्स ड्रेसअप में हैं और ग्रिल्स के साथ छोटी सी नाव में नदी पार करते, जंगल की चढ़ाई करते दिख रहे हैं। पीएम मोदी और ग्रिल्स विडियो में एक भाला बनाते हुए दिख रहे हैं। पहले दो घंटे में ही इस विडियो को दो लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया।







