Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    करीना ‘स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया’ कैम्पेन की एम्बेसेडर बनीं

    By February 21, 2019Updated:February 21, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 757
    नेटवर्क 18 के साथ एक साल तक पूरे देशभर में चलने वाले इस कैम्पेेन का लक्ष्य वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता फैलाना है
    मुंबई, 21 फरवरी 2019: जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर खान को स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया कैम्पेन का एम्बेसेडर घोषित किया गया है। यह देशभर में चलने वाला वैक्सीनेशन और इम्युनाइजेशन कैम्पेन है। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने नेटवर्क 18 के साथ मिलकर इस कैम्पेन को शुरू किया है जिसका लक्ष्य एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है जोकि बचपन में टीके लगवाने को लेकर जागरूकता फैला सके। इससे एक स्वस्थ भारत का निर्माण हो पायेगा।
    इस कैम्पेन के बारे में अपनी बात रखते हुए, करीना कपूर खान ने कहा, ‘‘स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया टीकाकरण और बच्चों को स्वस्थ जीवन देने के महत्व को प्रचारित करने और परिवारों को उसके बारे में जानकारी की एक बेहतरीन पहल है। एक मां होने के नाते यह पहल मेरे दिल के बेहद करीब है, मैं अपने बच्चे को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिये टीकाकरण के महत्व को समझती हूं। अभाव और खर्च ना उठा पाने की वजह से हमारे देश में अभी भी बड़ी संख्या में नवजात बच्चों की मौतें देखी जाती हैं। अब समय आ गया है एकजुट होने और बदलाव लाने की जिम्मेदारी उठाने का। मैं आदर और नताशा पूनावाला के सीरम इंस्टीट्यूट और नेटवर्क 18 के इस सफर का हिस्सा् बनने के लिये बेहद उत्साहित हूं और साथ ही मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस कैम्पे न के माध्यम से हम हर पेरेंट को एक स्वस्थ  भारत बनाने को लेकर जागरूक और प्रेरित कर पायेंगे।’’
    एक साल तक चलने वाले इस कैम्पेन में हम करीना को समाज के वंचित वर्ग को वैक्सीनेशन की आवश्यकता और महत्व की हिमायत करते हुए देखेंगे। वैक्सीनेशन जानलेवा बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। हाल के दिनों में भारत ने बचाव से सफलतापूर्वक पोलियो और स्मॉल पॉक्स का पूरी तरह से उन्मूलन कर दिया है। एक राष्ट्र के तौर पर अन्य् बीमारियों को लेकर भी ऐसा करना जरूरी है। हालांकि, अभी भी भारत में बच्चों की जानें जा रही हैं और भावी मांओं को खसरा, डिप्थेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिये टीके लगवाने होंगे। इसके साथ ही, बचाव वाली सोच के बावजूद भारत में सबसे ज्यादा संख्यो में बिना टीकाकरण (56 प्रतिशत) और अपूर्ण टीकाकरण वाले बच्चे (32 प्रतिशत ) हैं।
    इस कैम्पेन के बारे में अपनी बात रखते हुए, आदर पूनावाला, सीईओ, सीरम इंस्टीखट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा, ‘‘स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया भारत में पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है। इस कैम्पेेन का मुख्य‘ मकसद अपने देश में वैक्सीनेशन और इम्युनाइजेशन को लेकर लगातार होने वाली गलतफहमी की समस्या को दूर करना है। इसके बाद, लोगों को नवजातों, बड़े बच्चों और भावी मांओं को आवश्यक वैक्सीेनेशन करवाने के लिये प्रेरित करना है। सशक्त  व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और उदार सोच के साथ एक पेरेंट होने के नाते करीना कपूर खान का सपोर्ट इस देश के छोटे-छोटे हिस्सों में पहुंचने में मदद करेगा। हमें उम्मीद है कि बदलाव की आवाज के रूप में, वह बड़ी संख्या में लोगों को इस बात के लिये प्रेरित करने में मदद कर सकती हैं कि नवजात बच्चों के विकास में वैक्सीेन कितना महत्वपूर्ण पहलू है।’’

    #स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading