Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद बलात्कार पीड़िताओ का हो रहा है ‘टू फिंगर टेस्ट’

    By March 23, 2018Updated:March 28, 2018 मेडिकल No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548

    लखनऊ, 23 मार्च। माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार बलात्कार पीड़िताओं का डाक्टरी परीक्षण करते समय बलात्कार पीडिता का बलात्कार हुआ की नही इस बात की पुष्टि के लिए टू फिंगर टेस्ट नही किया जायेगा। लेकिन बहुत अफसोस की बात है की तमाम वैज्ञानिक तकनीक होने बावजूद आज भी बलात्कार पीड़िताओं का टू फिंगर टेस्ट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रहा है।

    इस बात की जानकारी ह्यूमन राईट मानिटरिंग कमेटी की टीम ने दी उन्होंने कहा कि टू फिंगर टेस्ट हो रहा है या नही इस बात का पता करने के लिए जनपद लखनऊ के 10 नाबालिग बलात्कार पीड़िताओं से उनकी मेडिकल जांच की प्रक्रियाओं के बारे मे पूछा तो बलात्कार पीड़िताओं ने जो बताया वो काफी चिंताजनक स्थिति को बयां करता है।

    बलात्कार पीड़िताओं से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका बलात्कार हुआ कि नही ये जांचने के लिए डाक्टर ने टू फिंगर टेस्ट किया था। बलात्कार पीड़िता की मेडिकल जांच दो उगली से डॉक्टर करते है। बलात्कार पीड़िता ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें तकलीफ हुयी और उन्होंने विरोध किया लेकिन बलात्कार की जांच करने वाली डा. ने पीड़िताओं का हाथ दूसरे से पकड़वा दिया फिर जबरजस्ती दो उगली टेस्ट किया।

    बलात्कार पीड़िता की मेडिकल जांच करने से पहले डाक्टर पीड़िता की सहमति नहीं लेते और जांच के दौरान पीड़िता के पास उसके परिवार या करीबियों को पीडिता के पास नहीं रहने देते।

    ह्यूमन राईट मानिटरिंग कमेटी नें लखनऊ के सरकारी हास्पिटल के से भी बात किया जिसमे सभी ने टू फिंगर टेस्ट जांच को स्वीकार किया। लखनऊ के लोकबन्धु हास्पिटल में तैनात महिला डाक्टर ने बताया कि बलात्कार पीड़िताओं का बलात्कार हुआ है कि नही इसके लिए वह टू फिंगर टेस्ट करती है लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में टू फिंगर टेस्ट का उल्लेख नही करती।

    ह्यूमन राईट मानिटरिंग कमेटी नें डाक्टर के बयान के आधार लोकबन्धु राजनारायण अस्पताल एलडीए कालोनी, कानपुर रोड़ लखनऊ के अधिक्षक सुरेश चौहान से बात किया तो उन्होंने ऐसी मामलों की जानकारी ना होने की बात कहते हुए टालने की कोशिश किया तो उन्हें महिला डाक्टर का इन्टरव्यू दिखाया गया तब उन्होंने पीड़िता के लिखित शिकायत पर ही डाक्टर के उपर कोई कार्यवाही करनें की बात कहकर टाल गये।

    वर्तमान परिस्थितियों से स्पष्ट है कि सिर्फ मात्र आदेश से ही कुछ नही होगा हमें बलात्कार की शिकार पीड़िताओं की मेडिकल जांच के दौरान उनके मानवीय गरिमा का पूरा ख्याल करते हुए वैज्ञानिक तकनीक से बलात्कार पीड़िताओं की जांच करनी होगी नही तो उन्हें ऐसी तकलीफों से गुजरना पड़ेगा।

    ह्यूमन राईट मानिटरिंग कमेटी ने प्रतिबंधित टू फिंगर टेस्ट के बाद भी हो रहें जांच की शिकायत बाल आयोग, महिला आयोग उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेज कर हस्तक्षेप कर बलात्कार पीड़िताओं के गरिमा सम्मान और सुरक्षा का ध्यान देते हुए तत्काल कार्यवाही करने एवं जांच के नाम पर हो रहें टू फिंगर टेस्ट को पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की अपील किया।

    Keep Reading

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading