लखनऊ, 25 दिसम्बर 2018: लखनऊ की ख़ूबसूरती अब फिल्म स्टार को भा रही है इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर लखनऊ के काकोरी में पच्चीस बीघा जमीन खरीदी है बता दें कि बिग बी ने अपनी दो कंपनियों के नाम लगभग 24 बीघे कृषि योग्य जमीन एवं मकान की लखनऊ के काकोरी इलाके में कराई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने काकोरी के मुजफरखेड़ा गांव में तीसरी बार जमीन खरीदी है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन के पास लखनऊ सदर तहसील की इसी जगह पर पहले से ही है 33 बीघा खेती वाली जमीन है।
ताजा रजिस्ट्री लगभग 24 बीघे कृषि योग्य जमीन की बच्चन परिवार के स्वामित्व वाली दो कंपनियों सरस्वती एंटरटेनमेंट और बी स्पोर्ट्स के नाम पर खरीदी गई है। बच्चन परिवार ने खेत के अलावा काकोरी में इस बार एक हवेली नुमा मकान भी खरीदा है। जोकि इसी खेत मे स्थित है। बच्चन परिवार ने यह रजिस्ट्री 7 दिसम्बर 2018 को करायी है।







