चंद्रयान-2 ने मून के 4375 किमी. दूर से ली हैं यह तस्वीरें
भारत का चंद्रयान-2 जल्द ही अपनी सफलता की सीढ़ी पार करने वाला है वह दिन-ब-दिन चांद के नजदीक पहुंचता जा रहा है। इस बार चंद्रयान-2 ने चांद की सतह से 4,375 किलोमीटर की ऊंचाई से तस्वीरें खींची हैं। जिसे इसरो ने देशवासियों के लिए शेयर की हैं।

बता दें कि 23 अगस्त को खींची गईं इन तस्वीरों में कई क्रेटर्स को भी चिह्नित किया गया है। इनमें प्रो शिशिर कुमार मित्रा के नाम पर नामित ‘मित्रा’ क्रेटर को भी चिह्नित किया गया है। इसके पहले चंद्रयान-2 ने 21 अगस्त को तस्वीरें खींची थीं, जिनमें मरे ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर्स को चिह्नित किया गया था। इस बार और नजदीक से लिए गए फोटो में जैक्सन, माच, मिश्रा और कोरोलेव क्रेटर्स को देखा जा सकता है। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश है, जिसने चंद्रमा पर अपना मिशन चंद्रयान-2 भेजा है।







