- जिन लोगों ने स्वागत किया है, उन्हें पार्टी में रहने का हक नहीं है
- संसदीय दल की बैठक में पीएम ने कहा, बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगी
- मोदी के बयान पर बाबूसिंह रघुवंशी ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, 04 जुलाई 2019: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयर्गीय के ‘बैट कांड’ से चर्चा में आये मामले ने तूल पकड़ लिया है इस मामले पर पीएम ने कहा कि बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगी।
जब तक सबूत नहीं मिलते आकाश पर कार्यवाही नहीं होगी:
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय पर एक अधिकारी की पिटाई करने के मामले में कार्रवाई को लेकर नया मोड़ आ गया है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह रघुवंशी ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के ही सबूत मांग लिए हैं उन्होंने सवाल उठाया कि क्या संसदीय दल की बैठक में पीएम के बयान का कोई सुबूत है।
बता दें कि इंदौर के विधायक और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयर्गीय द्वारा एक अधिकारी को बैट से पीटने से जुड़े घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगी ।’
उन्होंने कहा कि प्रदेश इकाई सख्त कार्रवाई करे, उन्हें न तो दुख होगा और न ही कष्ट होगा। प्रधानमंत्री ने सख्त रवैये के बाद आकाश के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, बेटा किसी का हो, ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का र्दुव्यवहार, जो पार्टी का नाम कम करता है, अस्वीकार्य है।
उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी पर लागू है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने स्वागत किया है, उन्हें पार्टी में रहने का हक नहीं है, सभी को पार्टी से निकाल देना चाहिए। कुछ ही दिनों पहले इंदौर नगर निगम का दल गंजी परिसर क्षेत्र में एक जर्जर मकान को गिराने को पहुंचा था। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय की नगर निगम कर्मियों से नोकझोंक हो गई और आकाश ने नगर निगम अधिकारी की बल्ले से पिटायी कर दी।







