Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    पश्चिमी यूपी में विकास कार्य की मॉनेटरिंग: अब छह घण्टे का सफर अब दो घण्टे में

    By September 7, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 604
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार ने विकास के अनेक काम किये है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर यात्रा में यह तथ्य उजागर हुआ। वर्तमान सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देने के संबन्ध में अभूतपूर्व कार्य किया है। इस अवधि में उनके बकाए का सर्वाधिक भुगतान किया गया। चीनी मिलों को समय से चलाने में भी बड़ी सफलता मिली है।
     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के कृषि उत्पादन मण्डी समिति गंगोह में चार सौ करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने एक सौ एक स्मार्ट क्लासेज का शुभारम्भ भी किया। सहारनपुर कृषि व लकड़ी की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है। इन तथ्यों को ध्यान में रखकर परिवहन व्यवस्था में सरकार ने बड़ा सुधार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर का दिल्ली से सीधा जुड़ाव हो गया है। अब छह घण्टे का सफर अब करीब दो घण्टे में तय होगा।
    सहारनपुर एयरपोर्ट देश और दुनिया के साथ जुडे़ इसके लिए भी युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं। राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत लकड़ी की नक्काशी को सहारनपुर से जोड़ा गया है। माँ शाकम्भरी सिद्ध पीठ के पर्यटन विकास के
    लिए भी प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है, जिससे यह देश व दुनिया में जाना जा सके। सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के गरीबों, किसानों, नौजवानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कृतसंकल्पित है। विकास और सुरक्षा प्रत्येक नागरिक को मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रदेश के एक करोड़ सत्तावन लाख किसानों के खातों में अब तक चार हजार रुपए की किश्त भेजी जा चुकी है।
    किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत छह हजार रुपए प्रति वर्ष देने का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा किया गया है। राज्य सरकार ने गरीबों को आवास व शौचालय उपलब्ध कराने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने नारी सम्मान व गरिमा की रक्षा के लिए तीन तलाक प्रथा को कानून बनाकर समाप्त कर दिया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद तीन सौ सत्तर को समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया है। नानौता शुगर मिल इस सत्र से चल जायेगी। बिडवी शुगर मिल पर सुप्रीम कोर्ट से यदि अनुकूल फैसला आया तो इसे भी शीघ्र चालू करवा दिया जाएगा।
    राज्य सरकार ने तिहत्तर हजार करोड़ रुपए से अधिक का गन्ना भुगतान कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमाता की हत्या न हो, इसके लिये अवैध बूचड़खाने बन्द करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करना होगा कि निराश्रित गोवंश सड़कों पर घूमें और न ही वे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाएं। राज्य सरकार इस समस्या के प्रति अत्यन्त गंभीर है। इसके लिये पूरे प्रदेश में निराश्रित गोआश्रय स्थलों का निर्माण कराया गया है। सरकार द्वारा यह भी व्यवस्था की गई कि यदि कोई किसान निराश्रित गोवंश को पालने का इच्छुक है, तो उसे नौ सौ रुपए प्रति गोवंश प्रति माह की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बनने से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। ढाई वर्ष के अन्दर कानून व्यवस्था सुदृढ़ की गयी है। प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण बना है। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए। ग्राम्य विकास, डूडा, उद्यान, जिला प्रोबेशन, दिव्यांगजन, जिला पंचायत राज विभाग, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, जिला पूर्ति विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण एवं श्रम विभाग एवं चिकित्सा विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
    मलकपुर एकल ग्रामीण पेयजल योजना, ढिक्काकला एकल ग्रामीण पेयजल योजना, नगर पालिका परिषद नकुड के अन्तर्गत चार निर्माण कार्य, इघरी एकल ग्रामीण पेयजल योजना,  चहलोली एकल ग्रामीण पेयजल योजना, मुजफ्फराबाद में खुशालीपुर एकल ग्रामीण पेयजल योजना, सुखेड़ी एकल ग्रामीण पेयजल योजना, मुगल माजरा एकल ग्रामीण पेयजल योजना,  सहकारी चीनी मिल संघ लि लखनऊ की आसवनी इकाई नानौता में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज संयंत्र का कार्य, जनपद सहारनपुर में वृहद गौ संरक्षण केन्द्र तीतरो का कार्य, जनपद सहारनपुर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत बेसलाइन सर्वे में छूटे हुए परिवार एल ओ बी योजना में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण, नगर पंचायत अम्बेहटा के अन्तर्गत निर्माण कार्य, नानौता में महेशपुर एकल ग्रामीण पेयजल योजना, देवबन्द में नगर पालिका परिषद नकुड के अन्तर्गत चार निर्माण कार्य, सहारनपुर में डाॅ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में खेलो इण्डिया स्कीम के अन्तर्गत चार मीटर सिन्थेटिक एथलेटिक रनिंग टैंक का निर्माण, रामपुर अम्बेहटा चांद एकल ग्रामीण पेयजल योजना, हलगोवा मु एकल ग्रामीण पेयजल योजना तथा नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के चार निर्माण कार्यों  सहारनपुर देहात के दुधली बुखारा एकल ग्रामीण पेयजल योजना, हरोडा मुस्तकम एकल ग्रामीण पेयजल योजना, घोघरेकी एकल ग्रामीण पेयजल योजना, देवबन्द में नैनसाबे एकल ग्रामीण पेयजल योजना, रसूलपुर खेडी एकल ग्रामीण पेयजल योजना, शीतलाखेडा एकल ग्रामीण पेयजल योजना, नगर पालिका परिषद देवबन्द के आठ निर्माण कार्य आदि के अलावा सहारनपुर नगर में चौदहवें वित्त के अन्तर्गत चौतीस सडकों का निर्माण, तीस नालों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था में तार खींचना एवं अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए जमीन खरीदना के काम का शिलान्यास लोकार्पण किया।

    Keep Reading

    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    350 children in Atarra were administered a dose of Swarna Prashan.

    अतर्रा में 350 बच्चों को पिलाई गई स्वर्ण प्राशन की खुराक

    A remarkable achievement by child scientists from Barabanki: 6 projects selected for the state-level competition.

    बाराबंकी के बाल वैज्ञानिकों का कमाल, 6 प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sai Pallavi in ​​a new avatar—donning a khaki uniform, she’s set to bring the thrill as she fights for justice in ‘Om: Chapter 1’!

    खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच!

    November 1, 2026
    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    November 1, 2026
    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    November 1, 2026
    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    November 1, 2026
    Satkhanda Mahal: The royal building where no one ever stayed

    सतखंडा महल: वह शाही इमारत जहाँ कभी कोई नहीं रुका

    November 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading