रेल-बस यातायात सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित, पचास से अधिक उड़ानें रद्द, मुंबई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे, करीब 75 लोग घायल अथवा लापता
लखनऊ,06 जुलाई 2019: मुंबई दिल्ली और लखनऊ समेत पूरे भारत में इस समय मानसून सक्रिय हो गया है, मुंबई में बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है, इसके साथ ही आज लखनऊ में भी देर रात लगभग नौ बजे से जोरदार ढंग से शुरू हुयी बारिश ने अपनी तबाही का भारी अहसास करा दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश की वाणिज्यिक नगरी मुंबई, ठाणो और पुणो में बारिश ने कहर बरपाया है। भारी वष्ा की वजह से अलग-अलग जगहों पर दीवारें गिरने से 32 लोग असमय मौत के गाल में समा गए जबकि 75 घायल अथवा लापता बताए जा रहे हैं। उधर, मुम्बई घरेलू हवाई अड्डे पर उड़ानों के रद्द होने अथवा दूसरी तरफ मोड़ दिए जाने से बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। पचास से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं जबकि 54 को दूसरी तरफ मोड़ा गया है। रेल यातायात पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है।

महाराष्ट्र सरकार को इस कहर के बाद ऐहतियाती कदम के तौर पर मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, मलाड उपनगर के पिम्परीपाड़ा में अस्थाई झोंपड़ियों पर परिसर की दीवार गिर गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। यह घटना मध्यरात्रि के बाद करीब एक बजे हुई। एनडीआरएफ, मुंबई अग्निशमन ब्रिगेड और अन्य एजेंसियां मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए व्यापक स्तर पर राहत कायरे में जुटी हुई हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने राज्य विधानसभा को सूचित किया कि विभिन्न हादसों में कम से कम 75 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1974 के बाद 24 घंटों में जुलाई में सबसे अधिक वष्ा दर्ज की गई है। उधर, एक अन्य घटना में पुणो में एक कालेज परिसर की दीवार वहां बसी झुग्गियों पर गिर पड़ी, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।
मलबे में दबे और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ के दल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कायरे में जुटे हुए हैं। इसके अलावा सोमवार रात मलाड में बाढ़ में एक एसयूवी में फंसे दो लोग सुबह मृत पाए गए। वहीं, मुंबई से सटे ठाणो जिले के कल्याण शहर में राष्ट्रीय उर्दू स्कूल की चारदीवारी ढह गई, जिससे तीन लोग की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। जवाहर में उफनती नदी के बहाव में दो लोगों के बहने की भी खबर है।







