मोदी बोले फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार, महागठबंधन ने कहा तेईस को डूब जाएगी भाजपा की नैया
नई दिल्ली, 19 मई 2019: आज सातवां चरण पूरा होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जायेंगे और यह बताएँगे की किसकी बनेगी सरकार फिलहाल हर दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहा है! जिसे समझना अभी मुश्किल है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव जैसे -जैसे अपने अंतिम सातवें चरण की परिधि में जा रहा है वैसे- वैसे राजनितिक नेताओं के जीत के दावे बढ़ते जा रहे है। फिलहाल तो स्थिति तेईस मई को साफ़ हो जाएगी, लेकिन अभी जो स्थिति है वह एक दूसरे को पछाड़ने की है। प्रधानमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि वह एक बार फिर पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाएंगे इसके लिए उन्होंने केदारनाथ में भवगान भोलेनाथ की शरण ली है।
उधर महागठबंधन ने दावा कर कहा कि तेईस को भाजपा की नैया डूब जाएगी। इस बीच कांग्रेस के राहुल गाँधी ने भी दावा किया कि इस बार भाजपा सरकार तो गयी! फिलहाल चंद्रबाबू नायडू ने महागठबंधन से मिलकर लोगों को संशय में डाल दिया है!
‘चाणक्य’ की भूमिका में चंद्रबाबू चुनाव नायडू, अखिलेश-मायावती से मिले
गैर-एनडीए गठबंधन की कोशिशें तेज
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पहले ही विपक्षी दलों के नेताओं ने अगली सरकार बनाने के लिए गठबंधन की कोशिशें तेज कर दी हैं। इस कड़ी में शनिवार को तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने राहुल, अखिलेश, मायावती समेत भाकपा, राकांपा व अन्य पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की।नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने और एक संयुक्त विपक्षी गठबंधन बनाने की संभावनाओं पर राजनितिक चर्चा की।
कांग्रेस अगली सरकार के गठन में होगी केंद्र बिंदु :
नई दिल्ली, 18 मई 2019: लोकसभा चुनाव के अपने आखिरी दौर में पहुंचने के साथ कुछ विपक्षी नेताओं की गैर भाजपा दलों को एकजुट करने की कवायद की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने अपनी पार्टी के सबसे बड़े राजनीतिक दल के तौर पर उभरने की उम्मीद जताते हुए शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अगली सरकार के गठन में केंद्र बिंदु होगी।
23 मई को जनता का जो आदेश होगा, उसे मानेंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि 23 मई को जनता का जो आदेश होगा, वह उसे मानेंगे और जहां तक प्रधानमंत्री कौन होगा, इसका उत्तर भी जनता ही देगी। उन्होंने इस मौके पर नतीजों के बाद नई सरकार के लिए नए गठबंधन की संभावना जताते हुए कहा कि मायावती और अखिलेश यादव मोदी को हटाने के लिए एक साथ चुनाव में गए हैं, इसलिए वह भाजपा के साथ नहीं जाने वाले।
केदारनाथ गुफा में मोदी की शिव साधना:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद पाने शनिवार को धाम पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में करीब आधे घंटे विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद केदारनाथ मंदिर से दो किलोमीटर पैदल चल गरुड़ चट्टी गुफा पहुंचे, जहां उन्होंने ध्यान लगाया। गरुड़ चट्टी वही जगह है, जहां मोदी ने कभी साधना की थी।







