पीएम ने कहा कि ‘ममता दीदी’ के 40 विधायक हमारे संपर्क में, और बोलें, विधायक भाजपा के चुनाव जीतने के बाद पार्टी छोड़ देंगे
नई दिल्ली, 30 अप्रैल 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ममता बनर्जी पर प्रधानमंत्री पद की उनकी महत्वाकांक्षा को लेकर निशाना साधा और कहा, दीदी, दिल्ली दूर है। मोदी ने श्रीरामपुर में एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने बनर्जी का अक्सर गुस्सा होने के लिए और पीएम बनने का सपना देखने का मखौल उड़ाया।
उन्होंने कहा, चंद सीटों के दम पर, ‘दीदी’ आप दिल्ली नहीं पहुंच सकतीं। दिल्ली अभी दूर है। दिल्ली जाना केवल एक बहाना है। उनका वास्तविक इरादा अपने भतीजे को राजनीतिक रूप से स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि दावा करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 40 विधायक उनके सम्पर्क में हैं और भाजपा के आम चुनाव जीतने के बाद अपनी पार्टी छोड़ देंगे। मोदी ने साथ ही ममता बनर्जी पर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि वह अपने भतीजे को पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रूप से स्थापित करना चाहती हैं।






