Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    राहुल पीएम बनेंगे तो हम उन्हें पूर्ण राज्य की शर्त पर सपोर्ट करेंगे: अरविंद केजरीवाल

    By May 9, 2019 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 565
    नई दिल्ली, 09 मई 2019: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि मैं मोदी से नफरत करता हूं क्योंकि दंगे कराने वाला इंसान प्यार के लायक नहीं है. मोदी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं हमने आतंकियों को मारा और आतंकी कहते हैं मोदी को दोबारा पीएम बनाओ. दोनो देशों में युद्द जैसी स्थिति है और पाकिस्तान का पीएम कह रहा है कि मोदी को पीएम बनाओ. इसके क्या मतलब हो सकते हैं.
    न्यूज़18 इंडिया से खास बातचीच में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने पाकिस्तान के साथ सेटिंग की है. केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले इमरान आतंकी भेजकर हमला करा रहा है. जिस पाकिस्तान ने हमला किया उसी को बुलाकर जांच करा रहे हैं और मोदी कहते हैं वो मजबूत नेता हैं. केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी और पाकिस्तान के बीच कोई सेटिंग है, मोदी की चुनाव प्रचार के लिए सेना के काम का इस्तेमाल कर रहे हैं. मोदी ने पाकिस्तान के साथ  सेटिंग की है.
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ही उन्होंने पीएम मोदी और इमरान के रिश्ते के बारे में सवाल उठाया, वैसे ही उन पर हमला करवा दिया. सीएम बनने के बाद मेरे ऊपर ये 5वां हमला है. मैं एक बाहरी हूं. मैं भाजपा कांग्रेस जैसी राजनैतिक व्यवस्था का हिस्सा नहीं हूं.
    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं कभी पीएम बनना नहीं चाहता, लेकिन जो भी प्रधानमंत्री बनेगा हम उसे सपोर्ट तभी करेंगे जब वह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात मानेगा. ऐसे में यदि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम बन रहे होंगे तो हम पूर्ण राज्य की शर्त पर उन्हें सपोर्ट करेंगे.
     प्रधानमंत्री से राहुल गांधी प्यार करते हैं, इस पर उनकी राय जानने पर उन्होंने कहा कि, राहुल करते होंगे, केजरीवाल बिल्कुल नहीं करता है. उन्होंने कहा मैं ऐसे आदमी से प्यार नहीं कर सकता जो संविधान से खेले, लिंचिंग और दंगे करवाए.
    केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि यदि गडकरी को पीएम पद के लिए आगे किया जाता है तो उन्हें सपोर्ट करेंगे.लेकिन मोदी और शाह ऐसा होने नहीं देंगे. क्या ममता बनर्जी पीएम बन सकती हैं के सवाल पर उन्होंने कहा कि हां वे प्रधानमंत्री बन सकती हैं.

    Keep Reading

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Rajnath Singh inaugurated several development projects in Lucknow, including the Lakshman Mandapam, which was constructed at a cost of ₹13 crore.

    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 13 करोड़ की लागत से बने लक्ष्मण मण्डपम् सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    मथुरा: यमुना में नाव पलटी, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत; 5 अभी लापता

    Mahatma Jyotirao Phule: India's Divine Guiding Light

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

    We will settle the score for the hooliganism; no more fear of the TMC—now, the BJP's assurance will prevail: Modi

    गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे, अब टीएमसी का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा : मोदी

    A New Chapter for AI at BBAU Lucknow: Successful Organization of National Workshop on EDA and Generative AI

    बीबीएयू लखनऊ में AI का नया अध्याय: EDA और जेनरेटिव AI पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    वृंदावन यमुना नाव हादसा: लापरवाही की एक और कीमत

    April 11, 2026
    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    April 11, 2026
    Rajnath Singh inaugurated several development projects in Lucknow, including the Lakshman Mandapam, which was constructed at a cost of ₹13 crore.

    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 13 करोड़ की लागत से बने लक्ष्मण मण्डपम् सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

    April 11, 2026
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    मथुरा: यमुना में नाव पलटी, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत; 5 अभी लापता

    April 11, 2026
    Mahatma Jyotirao Phule: India's Divine Guiding Light

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

    April 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading