Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अभी बहुत काम करना बाकी है: शिवपाल यादव

    By December 9, 2018Updated:December 9, 2018 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 519
    रमाबाई मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 50 से अधिक वर्तमान व पूर्व विधायक, सांसद व मंत्री रहे मौजूद
     
    लखनऊ, 09 दिसम्बर 2018: रविवार को रमाबाई का मैदान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक महारैली में उमड़ी भीड़ व जनसैलाब का गवाह बना। भीड़ का आलम यह था कि रमाबाई और आसपास का इलाका शनिवार की रात ही घंटों जाम में रहा। रैली में 50 से अधिक वर्तमान व पूर्व विधायक, सांसद व मंत्री रहे मौजूद रहे। पूरे प्रदेश से जनसैलाब ट्रेन, बसों व निजी साधनों से शनिवार से ही लखनऊ में पहुंचने लगा था। महारैली में उमड़ी भीड़ से उत्साहित शिवपाल यादव ने कहा क़ि पिछले 3 दशकों में देश में सामाजिक न्याय को बहुत कामयाबी मिली है, बहुत लोगों का जीवन सुधरा है, लेकिन अभी बहुत काम करना बाकी है। सामाजिक न्याय की यात्रा में बहुत सी जातियां और समूह पीछे छूट गए हैं।

    उन्होंने कहा कि इस रैली का असल मकसद तब पूरा होगा जब तरक्की और खुशहाली आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुचेगी। सामाजिक न्याय की ये लड़ाई तब सफल होगी जब बिना किसी भेद-भाव के सभी को रोजी-रोटी-रोजगार,सुरक्षा, मुफ्त दवाई व शिक्षा मिलेगी। ये लड़ाई इसी बात की है। समाज के हर व्यक्ति को रोजी-रोटी-रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, हम सरकार से कोई खैरात नहीं मांग रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि लोहिया जी कहा करते थे, ‘जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’। लेकिन देश में 1931 की जनगणना में जातिगत आकडे आखिरी बार एकत्रित किए गए। मतलब 1931 के जातिगत आंकड़ो के आधार पर 2018 में आरक्षण मिल रहा है। अगर आज ईमानदारी से जनगणना हो तो पता चल जाए कि दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों की संख्या देश की कुल आबादी की 85 फ़ीसदी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जातिगत जनगणना के आधार पर आरक्षण की पक्षधर है और यदि हमारी सरकार आई तो कानून लाकर जातिगत जनगणना व उसपर आधारित आरक्षण को लागू किया जाएगा।
    उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज की भाजपा सरकार गरीब, पिछड़ो व दलित के नाम पर सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार ने इन सभी का वोट लेकर उन्हें केवल छला है। उनके हित में कोई काम नहीं किया और यही वजह है कि आज गरीब, पिछड़ो, दलित व अल्पसंख्यक समाज का देश और प्रदेश की तमाम पार्टियों से मोहभंग हो गया है। 
    पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन उन्हीं के आकड़ें बताते हैं कि केवल साढ़े चार लाख लोगों को रोजगार मिला। लाखों नौजवान बीटेक और बीएड करके घर बैठे हैं मगर कहीं बहाली नहीं है। भाजपा ने राजनीति को सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाले प्रोपेगैंडा में ही इन छात्रों को उलझा दिया है।
    भाजपा कि सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला:
    आज भाजपा कि सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है,ललित मोदी, नीरव मोदी,मेहुल चोकसी और विजय माल्या जैसे लोग देश का पैसा लूट कर फरार हो गए और सरकार कुछ नहीं कर सकी। अधिकारी /कर्मचारी सरकार के काबू के बाहर हो गए हैं। जब हम सरकार में थे हमने तब भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और मैनपुरी में अगस्त 2016 में ही मंत्री परिषद से इस्तीफे की पेशकश की। हमारी लड़ाई हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है उसके लिए हमने पद की भी चिंता नहीं की और उसके बाद जो हुआ वो आप सब जानते हैं क्योंकि हमारी पुरानी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी थी एवं लाखों प्रतिबद्ध मेहनती समाजवादी कार्यकर्ताओं को कुछ चाटुकारों, अवसरवादी एवं आधारहीन नेताओं के एवज में अपमानित एवं उपेक्षित किया गया।
    उन्होंने कहा कि थानों व तहसीलों में खुले आम पब्लिक के साथ उगाही की जा रही है। अल्पसंख्यक समाज में भय व्याप्त है, दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार किया जा रहा है एवं अल्पसंख्यकों,दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार करने वालों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। सहारनपुर से लेकर ऊना तक की घटनाएं गवाह है।
    महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि सामान्य परिवारों को दो वक्त की रोजी रोटी का जुगाड़ कर पाना भी मुमकिन नहीं है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत आसमान छू रही है और रुपया गिरता जा रहा है। भाजपा सरकार का नारा “सबका साथ सबका विकास“ कि जगह “कुछ का विकास एवं शेष का सर्वनाश“ हो के रह गया है।

    Keep Reading

    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    July 22, 2026
    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    July 22, 2026
    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    July 22, 2026
    Cartoon Corner: Concerns regarding the side effects of 'instant love'.

    कार्टून की बात : चिंता इंस्टेंट लव के साइड इफ़ेक्ट की

    July 22, 2026
    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    July 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading