प्रधानमंत्री ने अंडमान निकोबार को दी योजनाओं की सौगात
पोर्ट ब्लेयर, नई दिल्ली, 31 दिसम्बर 2018: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार के तीनों द्वीपों के नाम बदलने की रविवार को घोषणा की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा यहां तिरंगा फहराने की 75 वीं वर्षगांठ पर यह घोषणा की है। श्री मोदी ने भाषण के दौरान कहा कि दीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस रखा जाएगा। शहीद दीप और हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप के नाम से जाना जाएगा।

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री ने एक स्मारक डाक टिकट, फर्स्ट डे कवर और 75 रूपए का सिक्का भी जारी किया। साथ ही उन्होंने बोस के नाम पर एक मानद विश्वविद्यालय की स्थापना की भी घोषणा की। इससे पहले श्री मोदी ने यहां मरीन पार्क का दौरा किया और 150 फुट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यहाँ उन्होंने पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने सुनामी से उबरने के लिए करने के लिए कार निकोबार के लोगों को रविवार को बधाई दी और कहा कि सरकार लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने पर काम कर रही है।

यह द्वीप 2004 में सुनामी की चपेट में आया था। द्वीप पर प्रचलित संयुक्त परिवार व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां के लोग देश के अन्य हिस्सों के लिए नजीर पेश कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है।

उन्होंने यहाँ बीजेआर स्टेडियम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के लोग लंबे समय से समुद्री क्षरण की समस्या का हल निकालने की मांग कर रहे हैं। मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने इस समस्या से निबटने के लिए एक समुद्री दीवार खड़ी करने का फैसला किया है। जिसकी आज नीवं रखी जाएगी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह दीवार जल्द से जल्द बना ली जाएगी और इसके निर्माण में अनुमानित लागत 50 करोड़ आएगी।





